
यूपी उपचुनावः मैनपुरी और 1 विधानसभा सीट पर लड़ेगी सपा, 1 पर RLD उम्मीदवार... गठबंधन का ऐलान
AajTak
यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं. सपा ने उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है.
उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं. इन उपचुनाव को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा), दोनों ही अपना-अपना कुनबा दुरूस्त करने में जुटे हुए हैं. सपा ने अब ये ऐलान कर दिया है कि पार्टी यूपी उपचुनाव में अपने गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के साथ मिलकर ही चुनाव मैदान में उतरेगी.
सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर ये जानकारी दी गई है. इस ट्वीट में कहा गया है कि उपचुनाव में सपा और आरएलडी मिलकर चुनाव लड़ेंगे. सपा की ओर से इसी ट्वीट में ये भी जानकारी दे दी गई है कि किस सीट पर किस दल का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा. एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार उतारेगी तो दूसरी विधानसभा सीट से आरएलडी चुनाव लड़ेगी.
मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार उतारेगी. आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द होने से रिक्त हुई रामपुर विधानसभा सीट पर भी सपा उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की खतौली सीट बीजेपी विधायक को सजा सुनाए जाने के बाद सदस्यता रद्द होने की वजह से रिक्त हुई है. सपा-आरएलडी गठबंधन में ये सीट आरएलडी के हिस्से आई है.
मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा सीट पर सपा गठबंधन की ओर से आरएलडी अपना उम्मीदवार उतारेगी. गौरतलब है कि यूपी की इन सभी सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होना है. इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हो रही है. नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम तारीख 17 नवंबर को है.
रद्द हो गई थी दो विधायकों की सदस्यता
रामपुर और खतौली के विधायकों की सदस्यता कोर्ट से हेट स्पीच के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद रद्द हो गई थी. रामपुर विधायक आजम खान को रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने हेट स्पीच के मामले में दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









