
यूक्रेन पर हमला करके घर में ही घिरे पुतिन! जंग के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में 1700 रूसी नागरिक
AajTak
रूस की राजधानी मॉस्को में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए. ये प्रदर्शनकारी यूक्रेन पर हमले का विरोध कर रहे थे. रूसी पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 1700 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन के लिए सहानुभूति रखने वाले प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन न करने की चेतावनी भी दी.
रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला कर दिया. रूसी सेना का दावा है कि उसने यूक्रेन के 83 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया. इनमें 11 एयरबेस भी शामिल हैं. रूसी सेना ने पहले दिन के हमले को सफल बताया है. उधर, यूक्रेन में हमले को लेकर नाटो समेत दुनिया के तमाम देशों ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया. इतना ही नहीं राजधानी मॉस्को में भी यूक्रेन पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









