
'युवाओं को रोजगार दो नशा नहीं', J-K में डिपार्टमेंटल स्टोर पर बीयर बेचने के फैसले का खुला विरोध
AajTak
J&K में शिवसेना, बजरंग दल और भाजपा के लोग प्रशासन के एक फैसले का विरोध कर रहे हैं. यह फैसला डिपार्टमेंटल स्टोर में बीयर बेचने से जुड़ा हुआ है. दरअसल राज्य में प्रशासन ने बीयर बेचने की अनुमति का फैसला लिया है. शिवसैनिक और तमाम हिंदू दल इसे रोल बैक करने की मांग कर रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर प्रशासन का एक फैसला इन दिनों विवादों में है. दरअसल राज्य में डिपार्टमेंटल स्टोर्स में बीयर और ऐल्कोहॉल युक्त ड्रिंक्स उपलब्ध कराने को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. शिवसेना की जम्मू कश्मीर इकाई इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रही है. शिवसेना ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से तत्काल प्रभाव से अपने इस फैसले को रोल बैक करने की मांग की है.
शिवसैनिकों ने किया फैसले का विरोध
पार्टी प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी के नेतृत्व में एकत्रित शिव सैनिकों ने पार्टी मध्यवर्ती कार्यालय जम्मू के पास हाथों में मशाल एवं 'युवाओं को रोजगार दो नशा नहीं', 'मंदिरों के शहर की गरिमा कायम रखो' आदि प्लेकार्ड पकड़ जम्मू कश्मीर प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. साहनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिरों, ऋषि-मुनियों, देवी-देवताओं और पीर पैगंबरों की धरती पर मदिरा की नदियां बहाने और छोटे-मझोले दुकानदारों का धंधा बंद करने के साथ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ की साजिशें रची जा रही हैं.
तत्काल फैसला वापस लेने की मांग
साहनी ने कहा कि प्रदेश के स्थानीय लोगों के साथ लगातार विश्वासघात हो रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला प्रदेश में खुल रहे बड़े व्यापारियों के बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर्स को फायदा पहुंचाने की एक सोची समझी साजिश है. जिसे शिवसेना कतई सहन नहीं करेगी और इसके खिलाफ एक विशाल जन आंदोलन होगा. साहनी ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से तत्काल प्रभाव से इस फैसले को रोल बैक करने की मांग की है. इस मौके पर महासचिव विकास बख्शी, अध्यक्ष कामगार विंग राज सिंह, युवा सचिव राजेश हांडा, सचिव मंगू राम, विशाल, गारु राम, सुशील समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.
बजरंग दल ने भी किया फैसले का विरोध

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








