
युवक को कुत्ते ने मारी गोली! हुई मौत, हैरान करने वाला मामला
AajTak
एक युवक दोस्तों के साथ हंटिंग ट्रिप पर गया था. वह अपने साथ अपने कुत्ते को भी ले गया था. शिकार के दौरान कुत्ते ने शख्स की बंदूक के ट्रिगर पर पैर रख दिया, जिससे गोली फायर हो गई. इस गोली का शिकार कोई और नहीं बल्कि खुद वह युवक बन गया. युवक की मौत हो गई.
एक युवक को अपने ही कुत्ते ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी है. वह अपने दोस्तों के साथ एक हंटिंग ट्रिप पर गए थे उसी दौरान ये हादसा हो गया. शख्स का कुत्ता लोड किए हुए एक शॉटगन पर चढ़ गया था. यह बंदूक शख्स के बूट में था. इतने करीब से गोली लगने की वजह से शख्स की तुंरत ही मौत हो गई.
32 साल के इस शख्स का नाम ओजगुर गेवरेकोग्लू है. वह दोस्तों के साथ तुर्की के सैमसन प्रांत के किजलान पठार में शिकार के लिए गए थे. स्थानीय मीडिया का दावा है कि इसी दौरान ये अजीबोगरीब हादसा हो गया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने कुत्ते को ओजगुर तब कार में रखने जा रहे थे. इसी दौरान कुत्ते का पैर शॉटगन के ट्रिगर पर चला गया और बंदूक से गोली फायर हो गई. शख्स की डेड बॉडी को पहले अलाकम स्टेट हॉस्पिटल ले जाया गया था. लेकिन इसके बाद उसे सैमसन में ऑटोप्सी के लिए ट्रांसफर कर दिया गया था.
ओजगुर की एक फोटो भी काफी शेयर किया जा रही है. फोटो में उनके एक हाथ में मरे हुए पांच पंछी और दूसरे हाथ से वे अपने कुत्ते को पुचकारते दिखते हैं.
लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ओजगुर इस दर्दनाक हादसे के 10 दिन पहले ही पिता बने थे. वहीं, कुछ लोकल आउटलेट्स इस ओर इशारा करते दिखे कि कुत्ते की वजह से हुई मौत की बात असली कहानी को कवर-अप करने के लिए हो सकती है.
कम से कम एक न्यूज स्टेशन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि ज्यादातर लोकल मीडिया ओजगुर की मौत के पीछे जो कारण बता रहे हैं वह असंभव सा लगता है. हो सकता है कि ओजगुर का मर्डर हुआ हो. पब्लिक प्रॉसेक्यूटर का ऑफिस और पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











