
'यह संविधान पर हमला, जबरन पारित किया गया विधेयक...' वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पास होने पर बोलीं सोनिया गांधी
AajTak
सोनिया गांधी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कि केंद्र सरकार ने वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में जबरन पारित करवाया है. उन्होंने कहा कि यह हमारे समाज को स्थायी ध्रुवीकरण की स्थिति में रखने की भाजपा की जानबूझकर बनाई गई रणनीति का हिस्सा है.
12 घंटे से अधिक समय तक चली बहस के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को बुधवार देर रात लोकसभा में बहुमत से पास हो गया. विधेयक पारित होने का जहां एनडीए के तमाम दल स्वागत कर रहे हैं तो वहीं तमाम विपक्षी दलों ने इसकी आलोचना की है. अब इसे लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.
कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक में कांग्रेस नेता और सांसद सोनिया गांधी ने कहा, "कल, वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 लोकसभा में पारित किया गया था, और आज इसे राज्यसभा में पेश किया जाना है. विधेयक को प्रभावी रूप से जबरन पारित किया गया. हमारी पार्टी की स्थिति स्पष्ट है. यह विधेयक संविधान पर बेशर्मी से किया गया एक हमला है. यह हमारे समाज को स्थायी रूप से तोड़ने की भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है."
मंदिरों में करोड़ों का सोना है उसका उपयोग करो- अव्हाड
एनसीपी (सपा) विधायक जितेन्द्र अव्हाड ने वक्फ संशोधन विधेयक पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. अव्हाड ने कहा, 'सरकार क्यों घुसना चाहती है किसी के धार्मिक काम में? अब क्रिश्चियन के जमीनों में घुसेंगे .. किसी के धर्म में जाना सरकार का काम नहीं है. भारतीय मंदिरों में जो करोड़ों रुपए का सोना है जो किसी काम नहीं आता है , क्या सरकार उसको NATIONALISE कर देगी ? उपयोग करो उस सोने को .. अस्पताल , स्कूल बनाओ उस सोने से .. इन लोगों को कोई काम नहीं करना है सिर्फ हिन्दू मुसलमान करना है.'
यह भी पढ़ें: MP: मुस्लिम समुदाय के कुछ वर्गों ने वक्फ बिल को लेकर मनाया जश्न, विधायक आरिफ मसूद ने बताया 'काला कानून'
समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर कहा, " नाजायज बिल है .. हमारा रूख नहीं बदलेगा .. हमारे लिए ये बिल नाजायज है. हम वक्फ विधेयक को अनुचित मानते हैं. देश की सारी जमीन बड़े उद्योगपतियों को दे दी गई. अब इस जमीन को भी उन्हीं उद्योगपतियों को देने का इरादा है."

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









