
'यह भारत के लोकतंत्र में हस्तक्षेप तो नहीं?', वोटर टर्नआउट बढ़ाने वाले अमेरिकी निवेश पर बोलीं मायावती
AajTak
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने अमेरिकी एजेंसी द्वारा भारतीय चुनावों में कथित विदेशी हस्तक्षेप और 21 मिलियन डालर की फंडिंग पर चिंता जताई है. उन्होंने बीजेपी और आप के राजनीतिक प्रभुत्व के चलते दिल्ली चुनावों में बीएसपी के कमजोर प्रदर्शन पर चिंता जाहिर की और पार्टी के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखने की बात कही.
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सोमवार को अमेरिकी एजेंसी द्वारा भारतीय चुनावों में हस्तक्षेप की कथित कोशिश पर चिंता जताई. उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका द्वारा एक एजेंसी के माध्यम से 21 मिलियन अमेरिकी डालर भारत में मतदाता भागीदारी बढ़ाने के नाम पर भेजी गई है.
अपने प्रेस नोट में मायावती ने कहा कि भारत की जनता को सतर्क रहना चाहिए और विचार करना चाहिए कि कहीं यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों में हस्तक्षेप तो नहीं है, और अगर ऐसा है तो इससे किसे लाभ हो रहा है.
यह भी पढ़ें: 'नाकामी, लापरवाही, असंवेदनशीलता', भगदड़ से 18 मौतों पर राहुल, लालू, अखिलेश, मायावती का सरकार पर वार
DOGE ने खर्च में कटौती का किया था ऐलान
मायावती की तरफ से यह प्रतिक्रिया तब आई जब अमेरिकी विभाग ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) ने खर्चों में कटौती की घोषणा की, जिसमें "भारत में मतदाता भागीदारी" के लिए आवंटित 21 मिलियन मिलियन डालर की राशी भी शामिल थी. DOGE ने शनिवार को X पर एक पोस्ट में घोषणा की कि उसने सैकड़ों मिलियन अमेरिकी करदाताओं की डॉलर खर्च करने वाले कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है.
प्रेस नोट में मायावती ने दिल्ली चुनावों में बीजेपी और आप के राजनीतिक प्रभुत्व पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा, "बीएसपी सदस्यों ने हरियाणा की तरह दिल्ली चुनावों में भी पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी. हालांकि, भाजपा और आप के मजबूत राजनीतिक प्रबंधन और छल वाले वादों के चलते परिस्थितियां बीएसपी के लिए अनुकूल नहीं रहीं."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










