
यहां काला हुआ आसमान, लोग बोले - इस किताब में ऐसी है दुनिया के अंत की भविष्यवाणी
AajTak
मेक्सिको के मेरिडा में स्थानीय लोग खासे दहशत में हैं. असल में शहर में टिड्डियों ने हमला किया है जिसे लोग दुनिया के अंत और बाइबिल से जोड़कर देख रहे हैं. टिड्डियों के इस हमले के बाद स्थानीय लोगों की तरफ से कहा यही जा रहा है कि अब इंसानों को ईश्वर से अपने पापों की माफी मांग ही लेनी चाहिए.
दुनिया का अंत भयावह होने वाला है, इसे लेकर कई अलग अलग सिद्धांत हैं. तमाम भविष्यवाणियां ऐसी हैं, जिन्होंने ये दावा किया है कि, सब एक पल में ख़त्म होगा ऐसा भी नहीं है. हमें इसके संकेत मिलेंगे. विनाश के संदर्भ में बाइबिल से जुड़ी कुछ कहानियां और गाथाएं ऐसी हैं, जिनमें कुछ ऐसे कीड़ों का जिक्र है, जिनका समूह जब चलेगा तो आसमान ढंक जाएगा. टिड्डियों का मामला भी कुछ कुछ ऐसा ही है. विनाश को अंजाम देते हुए, ये जब एक जगह से दूसरी जगह जाती हैं तो लोग किस हद तक डर जाते हैं इसका अंदाजा मेक्सिको में हुई एक घटना से आसानी से लगाया जा सकता है.
मेक्सिको के मेरिडा में स्थानीय लोग उस वक़्त दहशत में आ गए जब उन्होंने टिड्डी दल को अपने शहर के ऊपर से गुजरते हुए देखा. बताया जा रहा है कि जिस समय वहां से टिड्डियां गुजरीं पूरा आसमान काला हो गया. जिसे देखकर लोगों को बाइबिल की बात सही साबित होती दिखाई दी और एक पल को वो ये मान बैठे कि दुनिया खत्म होने वाली है.
क्योंकि लोग बहुत डरे थे इसलिए राज्य ग्रामीण विकास सचिवालय (SEDER) ने घोषणा की कि वे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और किसी भी तरह के विनाश से बचने के उपाय शुरू कर रहे हैं. SEDER ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि टिड्डियां पास के जंगल में से आईं थीं जो जल्द ही वापस चली जाएंगी.
टिड्डियों को देखकर खौफ में आए लोगों को संभालने के लिए SEDER भले ही अपने तर्क दे रहा हो लेकिन तमाम स्थानीय लोग हैं जो मान चुके हैं कि अब दुनिया का अंत निकट है इसलिए हमें पश्चाताप कर लेना चाहिए.
लोकल्स इन टिड्डियों को देखकर बहुत विचलित हो गए हैं. इसलिए तरह तरह की बातें हो रही हैं. कोई इसे प्लेग बता रहा है. तो कोई इसे ईश्वर द्वारा इंसानों को दी गई सजा मान रहा है. जो भी हो, लेकिन जिस तरह लोगों ने इन टिड्डियों को धर्म से जोड़ लिया है, माना जा रहा है उसी से स्थिति बद से बदतर हुई है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









