
यमुना में कहां से आया इतना झाग... आखिर कैसे होता है तैयार, जानें इससे होने वाले नुकसान
AajTak
हर साल सर्दियां शुरू होते ही अक्टूबर-नवंबर का त्योहारी सीजन इस बात की अनचाही याद दिलाता है कि दिल्ली के चारों ओर पानी और हवा कितनी विनाशकारी रूप से प्रदूषित है. सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में भी यमुना नदी में दो स्थानों पर सफेद झाग की चादर बिछी हुई दिखी.
दिल्ली में यमुना नदी में जहरीले झाग की सफेद चादर इन दिनों सुर्खियों में है. इसे अंतरिक्ष से सैटेलाइट इमेजरी में भी कैद किया गया है. तस्वीरों में दक्षिण पूर्वी दिल्ली के ओखला क्षेत्र में एक दूसरे से लगभग 3 किमी दूरी पर स्थित दो बैराजों के पास यमुना नदी में झाग बहता हुआ दिखाई दे रहा है.
हर साल सर्दियां शुरू होते ही अक्टूबर-नवंबर का त्योहारी सीजन इस बात की अनचाही याद दिलाता है कि दिल्ली के चारों ओर पानी और हवा कितनी विनाशकारी रूप से प्रदूषित है. यमुना दिल्ली के लिए पानी के मुख्य स्रोतों में से एक है. लेकिन यह नदी इस कद प्रदूषित है कि इसका पानी नहाने या खेतों की सिंचाई के लिए भी उपयोग में नहीं लाया जा सकता.
ओखला बैराज के पास यमुना में झाग बनने के पीछे कई वजहें हैं, जिनमें बैराज के कैचमेंट एरिया में जलकुंभी का होना भी शामिल है, जो सर्फेक्टेंट छोड़ता है. इसके अलावा 18 नालों से आने वाला सीवेज (गंदा पानी और अन्य अपशिष्ट) बिना ट्रीटमेंट के नदी में छोड़ा जाता है. समस्या तब और बढ़ जाती है, जब उत्तर प्रदेश में चीनी और कागज मिलों से निकलने वाले इंडस्ट्रियल वेस्ट को हिंडन नहर में छोड़ा जाता है और यह आकर यमुना में मिलती है. ये प्रदूषक (Pollutants), फॉस्फेट और डिटर्जेंट युक्त अपशिष्टों के साथ बैराज के स्पिलवे से गुजरते हैं, जिसके कारण झाग बनता है और यमुना के ऊपर जहरीली सफेद चादर दिखती है.
विशेषज्ञों ने दिल्ली में यमुना को मृत घोषित कर दिया है, इसका मतलब यह हुआ कि नदी के पानी में कोई जलीय जीव जन्तु जीवित नहीं रह सकते. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के फिजिसिस्ट (भौतिक विज्ञानी) फणींद्र पति बताते हैं कि ऐसा इंडस्ट्रियल वेस्ट के कारण यमुना में पानी का तापमान बढ़ने के कारण हुआ है, जो माइक्रोब्स (रोगाणु) को मारता है.
बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) पानी में कार्बनिक पदार्थों को तोड़ने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की मात्रा को मापता है. अधिक बीओडी का मतलब है कि अधिक ऑक्सीजन की आवश्यकता. इसका मतलब हुआ की जलीय जीवों के लिए पानी में ऑक्सीजन की मात्रा पर्याप्त नहीं है, जिससे स्ट्रेस और दम घुटने के कारण वे जिंदा नहीं बचते. मानव मल या पशुओं के मल से पानी में ऑर्गेनिक कार्बन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड भी बढ़ता है.
दिल्ली में मृत हो चुकी है यमुना नदी

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








