
यमुना के बाद उफान पर हिंडन नदी, ग्रेटर नोएडा में सैकड़ों गाड़ियां डूबीं, खाली कराए जा रहे निचले इलाके
AajTak
हिंडन का जलस्तर बढ़ने से गाजियाबाद के साथ-साथ नोएडा में भी दिक्कतें हो रही हैं. ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 का वीडियो सामने आया है. यहां खड़ी सैकड़ों गाड़ियां पानी में डूब गईं. हिंडन नदी में आई बाढ़ से गाजियाबाद के पर्यावरण सेतु को भी खतरा बताया गया है.
यमुना के बाद अब हिंडन नदी उफान पर है. इसकी वजह से दिल्ली के आसपास वाले इलाके जैसे गाजियाबाद और नोएडा के लोगों की परेशानी बढ़ गई है. इस बीच ग्रेटर नोएडा से एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक खाली जगह में खड़ी सैकड़ों गाड़ियां डूब गई हैं. अब निचले इलाकों को खाली करवाया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो ग्रेटर नोएडा के सुतियाना गांव का है. यहां ईकोटेक 3 स्टेशन के आसपास वाले इलाके में हिंडन का पानी आ गया, इसकी वजह से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इस पानी में 300 से ज्यादा गाड़ियां डूब गईं, इनके अंदर भी पानी भर गया. खड़ी हुई ये गाड़ियां कैब सर्विस में लगी हुई हैं. ये गाड़ियां पांच फीट पानी में डूब गई हैं.
जहां पानी भरा वह ओला कंपनी की कार का एक डंप यार्ड है. कोरोना के समय रिकवर की गई गाड़ियां या जो खराब हुईं उन गाड़ियों को यहां रखा जाता है. यह डंप यार्ड सतपाल नामक व्यक्ति की जमीन पर बना है. डंप यार्ड के चारों तरफ बाउंड्री वॉल है, जिसका केयर टेकर दिनेश यादव हैं.
दिनेश यादव ने बताया कि ये पुरानी और कोरोना के वक्त रिकवर की गई गाड़ियां हैं. ये गाड़ियां फिलहाल बंद पड़ी हैं और डंप यार्ड में खड़ी हैं.
नोएडा में निचले इलाकों के घरों में पानी भी भर गया है. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ACP) सुरेश राव कुलकर्णी ने बताया था कि ईकोटेक के साथ-साथ छिजारसी के निचले इलाकों में भी पानी है. यहां से निकाले गए लोगों को आसपास के स्कूलों में रोका गया है. यहां उनके लिए हर संभव इंतजाम किए गए हैं.
हिंडन के जलस्तर के साथ-साथ नोएडा में हुई बारिश भी मुसीबत बढ़ा रही है. करीब एक घंटे की हुई बारिश में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-1 के एचआईजी अपार्टमेंट का बुरा हाल हो गया. पिछले साल की तरह इस बार भी यहां के यूजीआर में बारिश का पानी भर गया है. अब हालत ये हो गई है कि ये गंदा पानी यूजीआर के अंदर जा रहा है और वही पानी सप्लाई कर लोगों के घरों की टंकी तक पहुंचाया जा रहा है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








