
म्यांमार में भूकंप से हाहाकार, 1600 से ज्यादा मौतें, भारत ने बचाव कार्यों के लिए भेजा राहत दल
AajTak
म्यांमार में आए भूकंप की वजह से 1600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं से खौफ की ऐसी तस्वीरें सामने आईं कि दिल दहल गया. बड़ी-बड़ी इमारतें धराशायी हो गईं. सड़कें उखड़ गईं. भारत ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत राहत बचाव कार्य के लिए हरसंभव मदद कर रही है. 118 सदस्यीय मेडिकल टीम म्यांमार के लिए रवाना की गई है.
म्यांमार बीते दो दिनों में भूकंप के तेज झटकों से हिल चुका है. शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद भारी तबाही मची थी. अब शनिवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. शनिवार दोपहर को भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई. वहीं, भारत ने भूकंप से राहत पहुंचाने के लिए ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत मेडिकल टीम फोर्स भेजी है. म्यमांर में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1644 पहुंच चुकी है.
भारत का ऑपरेशन ब्रह्मा
म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं. भारत भी लगातार राहत बचाव कार्य के लिए तत्परता दिखाते हुए म्यांमार के साथ एकजुटता दिखाई है. भारत ने संवेदना प्रकट की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत एक स्पेशल मेडिकल टास्क फोर्स को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात किया है.
लेफ्टिनेंट कर्नल जगनीत गिल के नेतृत्व में 118 सदस्यीय मेडिकल टीम म्यांमार के लिए रवाना की गई है. यह टीम एयरबोर्न एंजल्स टास्क फोर्स का हिस्सा है, जो इमरजेंसी के दौरान चिकित्सा और सर्जिकल सहायता प्रदान करने में ट्रेन्ड है. टीम के साथ जरूरी दवाएं भेजी गई हैं.
यह भी पढ़ें: म्यांमार में फिर आया भूकंप, 5.1 तीव्रता, कल से अब तक 3 बार हिली धरती
म्यांमार में भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में 60 बेड वाला ट्रीटमेंट सेंटर स्थापिति किया जाएगा. जिसके तहत इमरजेंसी सेवाएं दी जाएंगी. भूकंप की वजह से म्यांमार की स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो गई है. ऐसे में मेडिकल ट्रीटमेंट सेंटर से काफी मदद मिलेगी. ताकि राहत कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








