
मौत की समाधिः तंत्र सिद्धि के लिए जानलेवा कर्मकांड, जानिए एक नौजवान को रेस्क्यू किए जाने की पूरी कहानी
AajTak
पहले एक पुजारी और फिर दूसरा शख्स उस खुदी हुई जगह के इर्द-गिर्द कोई चीज डालते दिख रहे हैं. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कुछ लोग बैठे इन सारी चीजों को खामोशी से देख रहे हैं. फिर तभी अचानक ये खामोशी टूटती है. अचानक फ्रेम में कई पुलिसवाले एक साथ नजर आते हैं...
हमारे समाज में जो लोग अंधविश्वास का शिकार हो जाते हैं, उनकी सोच-समझ भी सीमित होकर रह जाती है. फिर वो ऐसे-ऐसे काम करते हैं कि उनकी जान पर बन आती है. ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सामने आया है. अगर पुलिस ने वक्त पर पहुंचकर कार्रवाई ना की होती तो शायद एक नौजवान अपनी जान से हाथ धो बैठता.
एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसकी तस्वीरें थोड़ी धुंधली और हिलती-डुलती हैं. शायद मोबाइल के कैमरे से शूट की गई थीं. फिर भी सब कुछ साफ-साफ दिखाई दे रहा है. एक खाली मैदान सी जगह है. जहां पर कुछ पुजारी बैठे हैं. साथ ही कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं. इन सभी के बीच में एक खाली जगह है जिस पर शायद प्लास्टिक का कवर डाला गया है. तस्वीर में पीछे घास दिखाई दे रही है.
जबकि एक तरफ मिट्टी पर इन दोनों के बीच में एक जगह ऐसी भी नजर आ रही है, जिसे देखकर आसानी से अंदाजा हो जाता है कि यहां की मिट्टी खुदी हुई है. शायद कोई गड्ढा खोदा गया होगा और फिर उसे उसी मिट्टी से बराबर भी कर दिया गया. पहले एक पुजारी और फिर दूसरा शख़्स उस खुदी हुई जगह के इर्द-गिर्द कोई चीज डाल रहा है. वीडियो में साफ नजर आता है कि कुछ लोग बैठे इन सारी चीजों को खामोशी से देख रहे हैं.
पर फिर तभी अचानक ये खामोशी टूटती है. अब फ्रेम में कई पुलिसवाले एक साथ नजर आते हैं. सभी बेहद जल्दी में और घबराए दिख रहे हैं. उनकी आवाज भी सुनाई देती है. जल्दी खोदो.. जल्दी. इसके बाद पुलिसवाले प्लास्टिक हटाकर अब खोदना शुरु करते हैं. अब आगे की कहानी..
पुलिसवाले तेजी से खुदाई करते हैं और फिर आंखो के सामने एक शख्स को पुलिसवाले गड्ढे से बाहर निकालते हैं. वैसे उसे गड्ढा कहना गलत होगा. दरअसल वो एक समाधि थी. एक ऐसी समाधि जिसमें एक शख्स पिछले करीब 5 से 6 मिनट से दफन था. वो तो शुक्र है कि वक्त रहते पुलिस को किसी ने इत्तिला दे दी. वरना अंधविश्वास और समाधि के नाम पर एक नौजवान अपनी जान से हाथ धो बैठता.
दरअसल, ये मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के आसीवन थाने का है. इसी थाने के तहत आने वाले ताजपुर गांव में रहने वाला एक नौजवान शुभम कर्मकांड के जरिए कुछ खास सिद्धियां हासिल करना चाहता था. इसी वजह से वो इलाके के कई पुजारियों के चक्कर काटा करता था. तभी एक पुजारी ने उसे सलाह दी कि अगर वो नवरात्रि से एक दिन पहले समाधि ले ले तो उसे खास सिद्धि प्राप्त हो जाएगी. शुभम पुजारियों की बातों में आ गया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










