
मौत का खौफ, नारायणपुर में 7 महिला समेत 16 माओवादियों का आत्मसमर्पण, 48 लाख का इनाम था घोषित
AajTak
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में माड़ डिवीजन और उत्तर ब्यूरो से जुड़े 16 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया. इन पर कुल ₹48 लाख का इनाम घोषित था. पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन ने बताया कि यह बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी सफलता है. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी अब सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा में लौटेंगे.
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है. मंगलवार को माड़ डिवीजन, उत्तर ब्यूरो और कुतुल एरिया से जुड़े कुल 16 सक्रिय माओवादी कैडरों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण किया. इन सभी पर कुल ₹48 लाख का इनाम घोषित था.
आत्मसमर्पण करने वालों में कई बड़े माओवादी नेता शामिल हैं. इनमें पोदिया मरकाम उर्फ रतन, कमांडो नंबर 1 प्लाटून के डिप्टी कमांडर पर ₹8 लाख का इनाम था. इसी तरह मनोज दुग्गा, सुमित्रा कुर्साम, वनीला फरसा और श्री गावडे पर भी ₹8-8 लाख का इनाम घोषित था. बाकी कैडरों पर ₹5 लाख से ₹1 लाख तक का इनाम था.
16 सक्रिय माओवादी कैडरों आत्मसमर्पण
नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन ने बताया कि सुरक्षा बलों के लगातार दबाव, विकास कार्यों और पुनर्वास योजनाओं के चलते माओवादी अब हिंसा से दूर हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह आत्मसमर्पण बस्तर में शांति स्थापना की दिशा में अहम कदम है.
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने कहा कि यह बदलाव इस बात का प्रतीक है कि अब बस्तर के अंदर भी शांति और विकास की सोच मजबूत हो रही है. उन्होंने कहा कि ‘पूना मारगेम’ अभियान केवल पुनर्वास नहीं, बल्कि नई जिंदगी की शुरुआत है.
1837 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










