
मोहसिन नकवी से एशिया कप ट्रॉफी वापस लेने की तैयारी! BCCI की शिकायत पर ICC ने दिया दखल
AajTak
सूत्रों के मुताबिक, BCCI ने ICC बैठक में नकवी के पास ट्रॉफी होने का मुद्दा उठाया. ICC बोर्ड के सभी सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और पाकिस्तान विश्व क्रिकेट के लिए बेहद अहम हैं और उन्हें आपसी सहमति से इस मसले को सुलझाना चाहिए.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को लेकर चल रहे विवाद को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के समक्ष उठाया. दुबई में शुक्रवार को हुई ICC बोर्ड की बैठक के दौरान, जहां महिला विश्व कप विस्तार और ओलंपिक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, वहीं इस अनसुलझे मुद्दे ने भी सबका ध्यान खींचा.
दरअसल, 28 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने सलमान आगा की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम को पांच विकेट से हराकर अपना नौवां एशिया कप खिताब जीता था.
लेकिन मैच के बाद ट्रॉफी वितरण के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए और तब से यह मामला अटका हुआ है.
कमेटी का गठन
सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई ने आईसीसी बैठक में इस मुद्दे को औपचारिक रूप से उठाया. आईसीसी बोर्ड के सदस्यों ने माना कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही विश्व क्रिकेट के लिए बेहद अहम हैं और विवाद का शांतिपूर्ण समाधान होना चाहिए.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












