
'मोहब्बत करने वाले डरते नहीं, जो डरते हैं वो मोहब्बत करते नहीं...', भारत जोड़ो यात्रा में बोले राहुल गांधी
AajTak
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो ट्वीट किया और साथ में लिखा मोहब्बत करने वाले किसी से नहीं डरते और जो डरते हैं वो मोहब्बत नहीं करते. राहुल ने कहा कि उनके दिल में किसी के लिए नफरत नहीं हैं. राहुल ने यह भी कहा कि BJP वाले अगर दिल से डर मिटा दें तो उनके दिल से भी नफरत गायब हो जाएगी.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. इस समय यह यात्रा मध्य प्रदेश में है. ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक सभा के दौरान मोहब्बत के ऊपर भाषण दिया. राहुल ने इसका वीडियो भी ट्वीट किया और साथ में लिखा मोहब्बत करने वाले किसी से नहीं डरते और जो डरते हैं वो मोहब्बत नहीं करते.
राहुल की वीडियो के छोटे हिस्से में वो कहते सुने जा सकते हैं कि उनकी दादी को 32 गोली लगी थीं. उन्होंने कहा, मेरे पिता एक बम धमाके में मारे गए. मेरे खिलाफ हिंसा की गई. जिस दिन मेरे दिल से डर मिट गया उस दिन से मेरे दिल में सिर्फ मोहब्बत है. राहुल ने आगे कहा कि मैं RSS से लड़ता हूं, नरेंद्र मोदी से लड़ता हूं. लेकिन मेरे दिल में नरेंद्र मोदी या आरएसएस के लिए कोई नफरत नहीं है.
पीएम मोदी और अमित शाह को दी ये सलाह
राहुल ने कहा ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरे दिल में कोई डर नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं BJP, नरेंद्र मोदी और अमित शाह से भी कहता हूं कि दिल से डर मिटा दो. नफरत गायब हो जाएगी. आपका यह डर देश का नुकसान कर रहा है.
राहुल ने दी मोहब्बत की सीख अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि ये जो हमारे बब्बर शेर आए हैं, यह बब्बर शेर किसी से डरते नहीं हैं. ये देश जो है शेरों का देश है, शेरनीयों का देश है और किसी से डरने की कोई जरूरत नहीं है. मोहब्बत करने वाले कभी नहीं डरते और डरने वाले कभी मोहब्बत नहीं करते. ये है उन में और हम में फर्क. हम डरते नहीं हैं. मोहब्बत करते हैं. ये देश और इस देश के सब धर्म सिर्फ और सिर्फ एक बात सिखाते हैं- डरो मत और अगर डरोगे नहीं तो दिल में नफरत कभी पैदा नहीं हो सकती.
राहुल की यात्रा के दौरान हुई बिजली गुल

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










