
'मोमो... 500 में मसाज करने वाली', दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की महिलाओं से नस्लीय टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
AajTak
दिल्ली में एक किराए के फ्लैट में जहां नॉर्थ-ईस्ट के महिलाएं रहती हैं, वहां एसी लगवाने के दौरान मलबा नीचे गिरने से पड़ोसियों हर्ष सिंह और रूबी जैन के साथ विवाद हुआ. महिलाओं ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उन पर आपत्तिजनक और नस्ली टिप्पणियां की गईं. वायरल वीडियो में पड़ोसी अपशब्द बोलती नजर आए.
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में नॉर्थ-ईस्ट की कुछ महिलाएं अपने चौथी मंजिल के किराए के फ्लैट में एसी लगवाने के लिए बिजली मिस्त्री को बुलाया था. ड्रिलिंग के दौरान धूल निकला और मलबा नीचे की मंजिल पर गिरा, जिससे उनके नीचे रहने वाले पड़ोसी हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन ने आपत्ति जताई. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ जो बाद में और बढ़ गया. ये घटना 20 फरवरी को करीब 3:30 बजे हुई थी.
महिलाओं का आरोप है कि इस विवाद के दौरान उन पर आपत्तिजनक और नस्लीय टिप्पणियां की गईं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कथित आरोपी महिला पूर्वोत्तर की महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करती सुनाई दे रही है. वीडियो में पुलिसकर्मी भी मौजूद दिख रहा है जो स्थिति को शांत कराने का प्रयास कर रहा है. वीडियो में आरोपी महिला की ओर से यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मोमो. 500 में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली.'
महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें मानसिक उत्पीड़न और अपमान का सामना करना पड़ा है. इस मामले में मालवीय नगर थाने में हर्ष सिंह और रूबी जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 79, 351(2), 3(5) और 196 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. धारा 196 गैर-जमानती और संज्ञेय अपराध मानी जाती है. पुलिस के अनुसार किसी को शारीरिक चोट नहीं आई है, लेकिन मेंटल हैरेसमेंट की शिकायत गंभीर है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा... कार-ट्रक के टक्कर में 4 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत
घटना के बाद बिल्डिंग के ब्रोकर ने महिलाओं को सूचित किया कि उन्हें दो महीने के भीतर फ्लैट खाली करना होगा क्योंकि इमारत में मरम्मत का काम शुरू होना है. इस बात ने महिलाओं की सुरक्षा और भविष्य के आवास को लेकर उनके भय और चिंता को बढ़ा दिया है.
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ भेदभाव बंद होना चाहिए.'

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









