
मोबाइल चार्जर की वायर से किया पत्नी का कत्ल, बच्चों को किया कमरे में बंद... फिर उठाया खौफनाक कदम, दिल दहला देगी ये कहानी
AajTak
पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार सुबह की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिलसन ने मोबाइल फोन की चार्जिंग केबल का इस्तेमाल करके अपनी पत्नी लीशा की हत्या कर दी. इससे पहले उसने अपने दोनों बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया था.
केरल के पहाड़ी जिले वायनाड में हत्या और आत्महत्या की कोशिश का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. इस दौरान उसने अपने हाथ की कलाई भी काट ली. लेकिन वो बच गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है.
ये दिल दहला देने वाली वारदात वायनाड के कलपेट्टा के पास पनामारम में सोमवार को हुई. जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया. मृतका की पहचान केनिचिरा के केलमंगलम की रहने वाली लीशा (35) के रूप में हुई है. उसके पति जिलसन (42) की हालत गंभीर है और उसे कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार सुबह की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिलसन ने मोबाइल फोन की चार्जिंग केबल का इस्तेमाल करके अपनी पत्नी लीशा की हत्या कर दी. इससे पहले उसने अपने दोनों बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया था.
पुलिस ने बताया कि इसके बाद जिलसन ने खुद को एक पेड़ से लटकाने का प्रयास किया, लेकिन वो नाकाम रहा. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद उसने जहर खा लिया, ब्लेड से अपनी कलाई काट ली और बाद में लकड़ी काटने वाली मशीन का उपयोग करके उसने खुद को चोटें पहुंचाईं.
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पैसे की तंगी ने उसे अपराध करने के लिए प्रेरित किया होगा. हालांकि, केनिचिरा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने कहा कि वे इस चरण में और अधिक जानकारी नहीं दे सकते, क्योंकि जांच अभी भी अपने शुरुआती चरण में है.
आधी रात के आसपास, जिलसन ने अपने दोस्तों को मैसेज भेजे. उनमें से एक ने सोमवार की सुबह संदेश देखकर पड़ोसियों को सूचित किया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब वे घर पहुंचे, तभी घटना का पता चला. पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








