
मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के जरिए डेटा कलेक्शन... 2027 की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी
AajTak
देश की जनगणना सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने 2027 की जनगणना को पूरी तरह से डिजिटल स्वरूप में संचालित करने की घोषणा की है. लोकसभा में सरकार ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया मोबाइल ऐप, वेब पोर्टल और एक समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित होगी, जिससे डेटा कलेक्शन तेज, सटीक और पारदर्शी होगा.
लोकसभा में मंगलवार को एक अहम ऐलान करते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि सरकार ने वर्ष 2027 की राष्ट्रीय जनगणना को डिजिटल तरीके से करने का फैसला लिया है. यह भारत के इतिहास में पहली बार होगा जब जनगणना पारंपरिक कागज़ी फॉर्म की बजाय मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी.
सांसद सनातन पांडे के प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए मंत्री राय ने बताया कि जनगणना के लिए एक विशेष डिजिटल पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जिसके जरिए पूरे देश में प्रक्रियाओं की मॉनिटरिंग और मैनेजमेंट किया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोग अपनी जानकारी खुद ऑनलाइन भर सकेंगे, जबकि फील्ड अधिकारी मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए डेटा कलेक्ट करेंगे.
यह भी पढ़ें: राहुल का नीतीश पर बड़ा हमला, बोले- BJP के रिमोट से चल रही सरकार, कराएंगे जातीय जनगणना
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनगणना की निर्धारित पद्धति के मुताबिक, हर शख्स की जानकारी उस स्थान पर दर्ज की जाती है, जहां वह गणना अवधि के दौरान मौजूद पाया जाता है. यह सिस्टम 2027 में भी जारी रहेगी. साथ ही प्रवासन से जुड़ी जानकारी, जैसे व्यक्ति का जन्मस्थान, अंतिम निवास, वर्तमान स्थान पर रहने की अवधि और प्रवासन का कारण भी डिजिटल रूप से दर्ज की जाएगी.
मंत्री ने यह भी कहा कि जनगणना शुरू होने से पहले प्रश्नावली को केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचित किया जाएगा. यह प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सभी राज्यों व एजेंसियों को समय रहते तैयारी का अवसर देने के लिए अनिवार्य होती है.
डिजिटल जनगणना को लेकर सरकार का मानना है कि इससे डेटा प्रोसेसिंग तेज होगी, त्रुटियों की संभावना कम होगी और अंतिम रिपोर्ट पहले की तुलना में अधिक विश्वसनीय और समयबद्ध रूप से उपलब्ध हो सकेगी. विशेषज्ञों के अनुसार, डिजिटल माध्यम से जनगणना भविष्य की नीति निर्माण, शहरी योजना, प्रवासन रुझानों और समाज-आर्थिक सर्वेक्षणों को बेहतर समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











