
मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का हिसाब-किताब... राष्ट्रपति के अभिभाषण की बड़ी बातें पढ़ें
AajTak
संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. उससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का हिसाब-किताब दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है.
संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. उससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का हिसाब-किताब दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है. हमारी सरकार ने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के अपने कमिटमेंट को लगातार जारी रखा है.
राष्ट्रपति के अभिभाषण की बड़ी बातें-
- इस नए संसद भवन में यह मेरा पहला संबोधन है. आजादी के अमृतकाल की शुरुआत में यह भव्य भवन बना है. यहां एक भारत श्रेष्ठ भारत की महक भी है. भारत की सभ्यता और संस्कृति की चेतना भी है. इसमें हमारी लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं के सम्मान का प्रण भी है. - यह हमारे संविधान के लागू होने का भी 75वां वर्ष है. इसी कालखंड में आजादी के 75 वर्ष का उत्सव, अमृत महोत्सव भी संपन्न हुआ है. देश ने अपने गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया. 75 साल बाद युवा पीढ़ी ने फिर स्वतंत्रता संग्राम के उस कालखंड को जिया.
-मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत, देश भर के हर गांव की मिट्टी के साथ अमृत कलश दिल्ली लाए गए. दो लाख से ज्यादा शिला फलकम स्थापित किए गए. तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने पंच प्राण की शपथ ली. 70 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर बने.
-दुनिया में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना. लगातार 2 क्वार्टर में भारत की विकास दर 7.5 फीसदी से ऊपर रही है. भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना.
- राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी. आज यह सच हो चुका है. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने को लेकर शंकाएं थीं. आज वे इतिहास हो चुकी हैं. इसी संसद ने तीन तलाक के खिलाफ कड़ा कानून बनाया.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








