
मोदी को क्यों है पाकिस्तान से निराशा, चीन से उम्मीद और ट्रंप पर भरोसा?
AajTak
पाकिस्तान को लेकर मोदी का कहना है कि वो नहीं सुधरने वाला है, लेकिन चीन के साथ पुराना रिश्ता बहाल हो सकता है, और लगता है जैसे लेक्स फ्रीडमैन के पॉडकास्ट में पूछ रहे हों - ट्रंप जैसा कोई है क्या?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रीडमैन के पॉडकास्ट में लंबा इंटरव्यू दिया है, और देश-दुनिया के तमाम मसलों पर विस्तार से मन की बात की है - और, पाकिस्तान, चीन से लेकर अमेरिका तक के बारे में अपनी राय जाहिर की है.
जाहिर है, अमेरिका के बारे में बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप का खासतौर पर जिक्र आया है, और भारत-चीन रिश्तों को लेकर शी जिनपिंग का. दोनो देशों के द्विपक्षीय संबंधों के साथ साथ निजी रिश्तों से जुड़ा अनुभव भी मोदी ने शेयर किया है.
मोदी ने ट्रंप की जी खोलकर तारीफ तो की ही है, अमेरिकी चुनाव के दौरान हुए हमले का भी विशेष रूप से जिक्र किया है. लेक्स फ्रीडमैन के पॉडकास्ट का मोदी की ही तरह ट्रंप ने भी अपनी तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
अमेरिका और चीन की तरह मोदी ने पाकिस्तान से जुड़े सवाल का भी जवाब दिया है, और कहा है कि वहां से हमेशा धोखा ही मिला है. पूरी बातचीत का लब्बोलुआब यही है कि पाकिस्तान को लेकर मोदी बेहद निराश हैं, लेकिन ऐन उसी वक्त चीन से उनको काफी उम्मीद है, ऐसा लगता है - और हां, ये भी समझ में आ रहा है कि ट्रंप पर मोदी को बहुत भरोसा है.
भारत-पाकिस्तान रिश्ता ऐसे कब तक रहेगा?
प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि पाकिस्तान तो सुधरने से रहा. पाकिस्तान में तो इस वक्त वैसे भी कोहराम मचा हुआ है. हालात बेहद खराब हैं.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









