
मोदी के हनुमान और 'मंत्री पद को लात' मारने वाली जुबान...आखिर क्या कहना चाहते हैं चिराग पासवान?
AajTak
खुद को मोदी का हनुमान बताते आए चिराग पासवान मोदी सरकार 3.0 के दौरान कई मौकों पर एनडीए से अलग लाइन पर खड़े नजर आए हैं. अब तो उन्होंने एक मिनट में मंत्री पद को लात मार देने की बात कह दी है. आखिर चिराग पासवान कहना क्या चाहते हैं?
खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताते आए चिराग पासवान अलग ही मोड में दिख रहे हैं. हाल के दिनों लेटरल एंट्री से कोटे के भीतर कोटा तक, कई मुद्दों पर एनडीए से अलग रुख दिखा चुके चिराग पासवान ने अब तो एक मिनट में मंत्री पद को लात मारने की बात कह दी है. पटना के एसके मेमोरियल हॉल में पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "चाहे किसी भी गठबंधन में रहूं, किसी भी मंत्री पद पर रहूं, जिस दिन मुझे लगेगा कि संविधान और आरक्षण के साथ खिलवाड़ हो रहा है, उसी वक्त मंत्री पद को लात मार दूंगा. जैसे मेरे पिता ने एक मिनट में मंत्री पद त्याग दिया था, उसी तरह एक मिनट में मंत्री पद त्याग दूंगा."
चिराग ने कब-कब ली एनडीए से अलग लाइन
चिराग पासवान मोदी सरकार 3.0 के गठन के बाद शुरुआती दिनों से ही तेवर दिखाते आ रहे हैं. चिराग और उनकी पार्टी इन मुद्दों पर भी एनडीए से अलग लाइन ले चुकी है. चिराग ने हाल ही में राहुल गांधी की तारीफ करते हुए उन्हें दूरदर्शी नेता बताया था और कहा था कि उनके पास विजन है.
कोटे के भीतर कोटाः अगस्त महीने की शुरुआत में कोटे के भीतर कोटा को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का चिराग ने विरोध किया था. चिराग की पार्टी जिस एनडीए में शामिल है, उसके ही घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक जीतनराम मांझी समेत कई नेता कोर्ट के फैसले का समर्थन कर रहे थे.
लेटरल एंट्रीः यूपीएससी ने केंद्र सरकार में जॉइंट सेक्रेटरी, सेक्रेटरी और निदेशक लेवल के 45 रिक्त पद लेटरल एंट्री के जरिये भरने के लिए विज्ञापन जारी किया था. चिराग पासवान खुलकर इसके विरोध में उतर आए. बाद में सरकार ने यूपीएससी को पत्र लिखकर ये विज्ञापन रद्द करने का आग्रह किया.
भारत बंदः कोटे के भीतर कोटा के विरोध में विपक्षी दलों ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया था. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी ने भी इस बंद को समर्थन दिया था. चिराग ने कहा था कि एससी-एसटी आरक्षण का आधार आर्थिक असमानता नहीं, छुआछूत जैसी कुप्रथा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










