
मोदी के खिलाफ जिस पोस्टर पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की कई FIR, आज उसी नारे का कैंपेन लॉन्च करेंगे केजरीवाल
AajTak
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजबा सीएम भगवंत मान आज दोपहर दो बजे जंतर-मंतर से'मोदी हटाओ, देश बचाओ' कैंपेन लॉन्च करेंगे. भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस पर AAP यह कैंपेन 2024 के लोकसभा चुनावों के लेकर लॉन्च करने जा रही है.
आम आदमी पार्टी आज से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकने जा रही है. पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान दोपहर दो बजे 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' को कैंपेन लॉन्च करेंगे. AAP का कहना है कि 23 मार्च भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का शहीदी दिवस है, इसलिए आज के दिन यह कैंपेन लॉन्च हो रहा है. एक दिन पहले दिल्ली में इसी नारे के पोस्टर लगाए गए थे, जिस पुलिस ने तुरंत उतरवा दिए थे. इतना ही नहीं पुलिस ने इस मामले में 138 एफआईआर दर्ज कर ली, जिस इनमें से 36 पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर को लेकर दर्ज की गई हैं. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. आप की सभा में आम आदमी पार्टी के सभी विधायक, सांसद, नेता, कार्यकर्ता और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे.
देश में लागू हो चुकी अघोषित तानाशाही
दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्षों के बाद भारत को संविधान, लोकतंत्र, संसदीय प्रणाली, चुनाव आयोग, जांच एजेंसियां और न्यायपालिका मिली है. यह आज खतरे में है. देश में अघोषित तानाशाही लागू हो चुकी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुछ जगहों पर दीवारों पर मोदी हटाओ-देश बचाओ का नारा लिखे जाने से प्रधानमंत्री को डर लगने लगा है. अब पुलिस की एफआईआर और गिरफ्तारियों से देश के लोगों की आवाज नहीं दबेगी.
पीएम की रैलियां देख घोषित होती हैं चुनाव तारीखें
गोपाल राय ने आगे कहा कि देश में आज चुनाव आयोग स्वतंत्र रूप से निर्णय नहीं ले सकता है. कई मौके ऐसे आए, जिनमें यह देखा गया है कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री की रैलियों की तिथियों के अनुसार चुनाव की तिथियां घोषित करता है. हिमाचल और गुजरात के परिणाम एक साथ आते हैं, लेकिन गुजरात में चुनाव की तिथियां प्रधानमंत्री की रैलियों के अनुसार तय की जाती है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










