
'मोदी के आशीर्वाद के साथ ठाकरे और शिवसेना का नाम चाहते हैं ये लोग', शिंदे गुट पर बरसे उद्धव
AajTak
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को बुलढाणा जिले के चिखली में एक जनसभा को संबोधित किया. उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को आयातित पार्टी बताया और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे. ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को भी चुनौती दी.
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुलढाणा में एक जनसभा को संबोधित किया. उद्धव ठाकरे ने जनसभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र सरकार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधा. उद्धव ठाकरे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर भी जमकर बरसे. उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र से छिनकर परियोजनाओं को गुजरात भेजा जा रहा है जहां विधानसभा चुनाव हो रहे हैं.
उद्धव ठाकरे ने बुलढाणा जिले के चिखली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने महाराष्ट्र के अक्कलकोट और सोलापुर पर दावा किया है. उन्होंने कहा कि मुझे डर है कि अगले साल ये दोनों इलाके कर्नाटक को न सौंप दिए जाएं. उद्धव ने पीएम मोदी और सीएम शिंदे पर भी तंज किया.
उन्होंने तंज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने का वादा किया है. उद्धव ने कहा कि पीएम के वादे का सीएम शिंदे ये निष्कर्ष भी निकाल सकते हैं कि कर्नाटक को 40 से अधिक गांव सौंपने में कोई बुराई नहीं है. उन्होंने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर विवादित बयान दिया लेकिन मुख्यमंत्री शिंदे चुप हैं.
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि पिछले कुछ महीनों में ही विदर्भ के करीब एक हजार किसानों ने सुसाइड कर लिया. उन्होंने कहा कि अगर मैं मुख्यमंत्री होता तो इस तरह किसी को सुसाइड नहीं करने देता. उद्धव ठाकरे ने ये मांग भी की है कि राज्य सरकार को किसानों का बिजली बिल माफ कर देना चाहिए.
फडणवीस को दी चुनौती
उन्होंने कहा कि जब देवेंद्र फडणवीस विपक्ष में थे और हमारी सरकार थी, तब मध्य प्रदेश सरकार की ओर से किसानों का 6500 करोड़ रुपये बिजली बिल माफ करने का दावा किया गया था. उद्धव ठाकरे ने कहा कि महा विकास अघाड़ी की सरकार पर ताने कसे गए थे. उन्होंने ये भी कहा कि देवेंद्र फडणवीस को चुनौती देता हूं कि किसानों के बिजली बिल माफ करके दिखाओ.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










