
'मोदी का डांस...' वाला बयान देकर राहुल गांधी ने अपने और तेजस्वी के लिए आफत मोल ले ली
AajTak
बिहार चुनाव में राहुल गांधी के 'डांस' वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मोदी ने राहुल गांधी के बयान को बिहार की महिलाओं और छठी मैया के अपमान से जोड़ दिया है - कुछ कुछ वैसे ही जैसे 2015 में 'डीएनए' और 'शैतान' पर बवाल हुआ था.
बिहार में चुनाव कैंपेन आसमान छू रहा है, और नेताओं के एक दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का स्तर पाताल. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'डांस' वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रतिक्रिया आ गई है. इसके अलावा भाजपा ने इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करने का फैसला किया है.
सीधी प्रतिक्रिया तो बिहार से ही आने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की आई है, मोदी ने राहुल गांधी के बयान को महिलाओं और छठी मइया के अपमान से जोड़ दिया है. लगभग वैसे ही, जैसे 2015 के बिहार चुनाव में 'शैतान' और 'डीएनए' शब्द चुनावी मुद्दा बन गए थे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया था कि वोटों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डांस करने को भी तैयार हो जाएंगे.
बिहार के छपरा की रैली में प्रधानमंत्री ने कहा, 'नरेंद्र-नीतीश आपके सपने को पूरा करने में जुटे हैं... कांग्रेस-राजद वाले बिहार और बिहारियों का अपमान करते हैं.' महिलाओं के लिए बिहार सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं विश्वास दिलाता हूं... हम यहीं नहीं रुकेंगे बहनों को आगे बढ़ाने के लिए फिर पैसे दिए जाएंगे.
मोदी ने कहा, आपने देखा है... आपका ये बेटा तो छठी मैया की जय-जयकार दुनिया में कराने में लगा है... दूसरी तरफ ये कांग्रेस और आरजेडी के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं... क्या ऐसा अपमान, बिहार, हिंदुस्तान और मेरी माताएं जो निर्जला उपवास करती हैं, वो सहन कर सकती हैं? क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मैया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी? मैं जानता हूं कि छठी मैया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति नहीं भूलेगा?
राहुल गांधी ने मोदी के लिए क्या कहा था?
बिहार में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी ने रैली की, और प्रधानमंत्री मोदी पर वोट पाने के लिए लोगों के सामने डांस तक कर डालने का दावा किया. रैली में राहुल गांधी के निशाने पर ज्यादातर प्रधानमंत्री मोदी ही थे, और जिसमें कांग्रेस नेता ने अडानी और अंबानी तक का नाम लेकर हमला बोला था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










