
मोकामा उपचुनावः अनंत सिंह की पत्नी के लिए प्रचार करेंगे नीतीश? 27 अक्टूबर को कर सकते हैं रैली
AajTak
मोकामा विधानसभा सीट के उपचुनाव में अनंत सिंह पत्नी नीलम देवी आरजेडी की उम्मीदवार हैं. नीलम देवी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए नीतीश कुमार अब तैयार हो गए हैं. वे 27 अक्टूबर को तेजस्वी यादव के साथ चुनावी रैली को संबोधित कर सकते हैं.
बिहार में 3 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है. मोकामा सीट से विधायक रहे अनंत सिंह को सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. वहीं, गोपालगंज सीट विधायक सुभाष सिंह के निधन के कारण रिक्त हो गई थी.
इन दोनों ही सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. 3 नवंबर को मतदान होना है. इसके लिए चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है. सत्ताधारी महागठबंधन के साथ ही विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने पूरी ताकत झोंक दी है. मोकामा सीट से उपचुनाव में महागठबंधन के सबसे बड़े घटक दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को उम्मीदवार बनाया है.
ऐसा माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोकामा सीट से आरजेडी की उम्मीदवार के लिए प्रचार नहीं करेंगे. ऐसा इसलिए कहा जा रहा था क्योंकि पिछले कुछ समय से नीतीश कुमार के अनंत सिंह के साथ संबंध ठीक नहीं रहे हैं. अब खबर ये है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार हो गए हैं.
नीतीश कुमार मोकामा सीट पर प्रचार करने के लिए मान गए हैं. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बिहार के पूर्व सीएम और हम के संस्थापक जीतनराम मांझी के साथ नीलम देवी के लिए प्रचार करने के लिए तैयार हो गए हैं.
सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार महागठबंधन के नेताओं के साथ 27 अक्टूबर को मोकामा के घोस्वरी में चुनावी रैली को संबोधित कर सकते हैं. मोकामा में नीतीश कुमार के प्रचार का कार्यक्रम तय किया जा रहा है और जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान होगा. नीतीश कुमार गोपालगंज सीट से उपचुनाव में आरजेडी उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता के पक्ष में भी चुनाव प्रचार करेंगे.
गौरतलब है कि मोकामा सीट से नीलम देवी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को मैदान में उतारा है. मोकामा उपचुनाव में अनंत सिंह का किला ध्वस्त करने के लिए बीजेपी ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










