
मॉर्निंग वॉक पर निकले बिहार के मंत्री रत्नेश सदा को ऑटो ने मारी टक्कर, सिर और पैर में लगी चोट
AajTak
बिहार सरकार के मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा मॉर्निंक वॉक के दौरान हादसे का शिकार हो गए. उन्हें सुबह-सुबह एक ऑटो ने टक्कर मार दी. इस दौरान उनके सिर और पैर में चोट लगी है.
बिहार सरकार के मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा (Ratnesh Sada) मॉर्निंक वॉक के दौरान हादसे का शिकार हो गए. उन्हें सुबह-सुबह एक ऑटो ने टक्कर मार दी. इस दौरान उनके सिर और पैर में चोट लगी है. हादसे में एक बॉडीगार्ड के घायल होने की भी खबर आ रही है. दोनों घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. फिलहाल, स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. हादसा महिषी थाना क्षेत्र का है.
गार्ड के साथ निकले थे बाहर
दरअसल, नए साल पर अपने गांव बलिया सिमर पहुंचे मंत्री आज सुबह मॉर्निंग वॉकिंग के लिए गार्ड के साथ घर से बाहर निकले. मॉर्निंग वॉकिंग के दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो की टक्कर से जख्मी हो गए. हादसे के बाद उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स की टीम ने उनका इलाज शुरू किया.
हॉस्पिटल से किए गए डिस्चार्ज
दो से तीन घंटे इलाज चला और सामान्य होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. इलाज कर रहे डॉक्टर वरुण झा और सिविल सर्जन कात्यानी मिश्रा ने बताया, "मंत्री को सर के पिछले हिस्से और पांव में चोट लगी है, उनका इलाज किया गया. उनके गार्ड को हाथ और पैर में चोट लगी है. इलाज के दौरान सामान्य स्थिति होने पर मंत्री के विशेष आग्रह पर उन्हें घर जाने दिया गया."

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









