
मॉनसून के लिए अभी और करना पड़ेगा इंतजार? किसानों को ऐसे हो सकता है नुकसान
AajTak
मौसम विभाग ने 4 जून को केरल के तट से मॉनसून के टकराने का पूर्वानूमान जताया था. ताजा अपडेट के मुताबिर मॉनसून के केरल के तट से टकराने अभी कुछ दिन और लगेंगे. इसका असर फसलों की बुवाई पर भी पड़ सकता है.
देशभर में पिछले कुछ दिनों से मौसम की आंखमिचौली का खेल जारी है. कभी बारिश के चलते मौसम सुहाना हो रहा है तो अगले दिन हीटवेव के चलते लोग झुलसने को मजबूर हो रहे हैं. मौसम विभाग ने 4 जून को केरल के तट से मॉनसून के टकराने का पूर्वानूमान जताया था. अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक मॉनसून के केरल के तट से टकराने में 3 से 4 दिन और लग सकते हैं.
क्या है मॉनसून की स्थिति
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के बढ़ने से मॉनसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. इन हवाओं की गहराई भी औसत समुद्र तल से 2.1 किमी तक पहुंच गई है. इसके अलावा अरब सागर के ऊपर बादल बढ़ रहे हैं. केरल में मॉनसून आने में 3 से 4 दिन और लग सकते हैं.
किसानों को हो सकता है नुकसान
साल 2022 में कम बारिश के चलते किसानों को काफी नुकसान हुआ था. समय पर बारिश नहीं होने के चलते किसानों ने धान की बुवाई में देरी की थी. जिन किसानों ने समय से बुवाई कर भी दी थी, उन्हें सिंचाई की संकट के चलते खासा नुकसान उठाना पड़ा था. धान के उत्पादन में भी भारी कमी दर्ज की गई थी. इस साल भी मॉनसून की देरी की मार किसानों पर पड़ सकती है. मॉनसून में देरी के चलते किसानों को अपनी फसलों की बुवाई के लिए इंतजार करना पड़ेगा. ऐसे में किसानों की फसल समय से तैयार नहीं हो पाएगी. इस असर फसल उत्पादन पर भी पड़ेगा.
पिछले साल यूपी के 62 जिले थे सूखाग्रस्त

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










