
मॉनसून के कल केरल पहुंचने की संभावना, 5 जून तक गोवा में दस्तक देने की उम्मीद
ABP News
मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में अगले तीन दिनों तक हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा के दौर आने के आसार हैं. इससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी.
नई दिल्ली: केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के 31 मई तक पहुंचने की उम्मीद है और यह पांच जून तक गोवा पहुंचेगा. आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक राहुल एम ने कहा, केरल में 31 मई के करीब दक्षिण पश्चिम मॉनसून के लिए स्थितियां अनुकूल बन सकती हैं. केरल में मॉनसून सामान्य तौर पर एक जून को पहुंचता है जबकि गोवा में मॉनसून की पहली फुहार छह जून तक पड़ती है. केरल से गोवा पहुंचने का इसका समय स्थितियों पर निर्भर करता है. आईएमडी ने घोषणा की थी कि मॉनसून 21 मई को अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह पहुंचेगा.More Related News













