
मैसूर: HR फर्म चलाता था मैकेनिकल इंजीनियर, 3 करोड़ के कर्ज में डूबा... मां-पत्नी और बेटे की जान लेकर फंदे से लटका
AajTak
सुसाइड करने से पहले, चेतन ने अमेरिका में रहने वाले अपने भाई भरत को सुबह करीब 4 बजे फोन किया. घबराए भरत ने तुरंत चेतन के ससुराल वालों को जानकारी दी.
कर्नाटक में मैसूर (Mysuru) के विश्वेश्वरैया नगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक अपार्टमेंट में परिवार के चार सदस्य मृत अवस्था में पाए गए. मिली जानकारी के मुताबिक, यह एक सुसाइड केस है. घर के अंदर चेतन (45) फांसी के फंदे पर लटके मिले. वहीं, चेतन की मां प्रियंवदा (62), चेतन की पत्नी रूपाली (43) और चेतन का बेटा कुशल (15) भी मृत पाए गए.
पुलिस को शक है कि चेतन ने आत्महत्या करने से पहले अपने परिवार के सदस्यों को जहर दिया था. अभी मामले के पीछे की सही वजह सामने नहीं आई है.
भारी कर्ज में डूबा था परिवार
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, चेतन एक मैकेनिकल इंजीनियर था, जो HR कंसल्टेंसी फर्म चला रहा था. पुलिस ने बताया कि जीएम चेतन (45) भारी कर्ज में डूबा हुआ था, क्योंकि उसने निजी साहूकारों सहित कई वित्तीय संस्थानों से करीब 3 करोड़ रुपये उधार लिए थे. चेतन का परिवार विश्वेश्वरनगर में एक फ्लैट में रह रहा था और उसकी मां उसी मंजिल पर अगले फ्लैट में अकेली रहती थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि चेतन और उसकी पत्नी रूपाली ने अंग्रेजी में लिखे गए तीन पन्नों के नोट में कहा गया है कि वे अपनी खुद की बनाई वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक: मैसूर में MUDA के दफ्तर पर ED की रेड, मौके पर 12 अधिकारियों की टीम

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






