
'मैनपुरी सीट पर हमसे लड़ने की किसी की हैसियत नहीं', समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का बड़ा बयान
AajTak
मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है. सपा ने डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है. सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा का चुनाव को लेकर बयान सामने आया है. नंदा ने कहा है कि डिंपल यादव की चुनाव जीतेंगी. मैनपुरी सीट पर हमसे टकराने की किसी की (राजनीतिक पार्टी) हैसियत नहीं है.
Mainpuri By-election 2022: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है. जिसके चलते समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी भी मैनपुरी संसदीय क्षेत्र पर अपना कब्जा करना चाहती है. इन सबके बीच सुगबुगाहट यह भी है कि अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव मैनपुरी सीट पर सपा का खेल बिगाड़ सकते हैं.
मैनपुरी उपचुनाव को लेकर सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा का बयान सामने आया है. नंदा ने अपने बयान में कहा है, ''मैनपुरी सीट सपा जीत रही है. मैनपुरी सीट पर उनकी पार्टी ने दमदार और शानदार प्रत्याशी डिंपल यादव के तौर पर उतारा है. इस सीट पर हमसे लड़ने की किसी की हैसियत नहीं है, सीट हम ही जीतेंगे.''
दरअसल, जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को अखिलेश यादव से उनके पिता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा भी मौजूद रहे थे.
नंदा ने मीडिया से बातचीत करते हुए मैनपुरी सीट उपचुनाव पर बयान देते हुए कहा, मैनपुरी उपचुनाव में सपा कैंडिडेट डिंपल यादव दमदार प्रत्याशी हैं, साथ ही उनको जीता हुआ बताया.
किरणमय नंदा ने यह भी कहा, '' साल 2024 में सपा विपक्षीय पार्टियों के साथ मिलकर भाजपा को जीतने से कैसे रोके, इस पर विचार और मंथन कर रही है. क्योंकि अखिलेश यादव ही देश को अब बचा सकते हैं. ऐसे में हम लोग 2024 में ज्यादा से ज्यादा सीट लेकर आएंगे ताकि हिंदुस्तान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार न बन सके.''
मैनपुरी लोकसभा और रामपुर व खतौली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








