
मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती... शादी का वादा फिर प्राइवेट फोटो लीक करने की धमकी! लाखों लूट चुका है आरोपी
AajTak
दिल्ली पुलिस ने बीटेक और एमबीए किए हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यह युवक लड़कियों को ब्लैकमेल करता था. आरोपी के फोन से 4 लड़कियों की प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो मिले हैं. पुलिस फिलहाल जांच कर रही है कि आरोपी साहिल ने अब तक कुल कितनी महिलाओं के साथ इस तरह से ब्लैकमेल कर चुका है.
दिल्ली पुलिस ने बीटेक और एमबीए किए हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यह युवक लड़कियों को ब्लैकमेल करता था. आरोपी पहले तो मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर जाकर लड़कियों से दोस्ती करता था. फिर उनसे शादी का वादा किया करता था. जब एक बार लड़की भरोसे में आ गई तो उससे अलग अलग तरीके से पैसे वसूलता था. पैसे न देने पर आरोपी उनकी प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी देता था.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










