
मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर दोस्ती और महंगे गिफ्ट का झांसा... ऐसे हुई महिला के साथ ठगी, नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
AajTak
फरीदाबाद साइबर पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए ठगी करने के मामले में दिल्ली के महरौली से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक महिला से एक लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर डाली.
Nigerian Citizen Arrested for Cyber Crime: दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद जिले में साइबर पुलिस की टीम ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिस पर मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए ठगी करने का आरोप है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को सिटी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से एक मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी, जिसने बताया कि वह जर्मनी में रहता है और उसका परिवार ब्राजील में है. बाद में दोनों के बीच वॉट्सऐप पर बातचीत शुरू हो गई. आरोपी ने महिला को बताया कि वह जल्द ही अपने परिवार के साथ भारत शिफ्ट होने वाला है.
9 अप्रैल को आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि वह उसे गहने, अमेरिकी डॉलर और कपड़े तोहफे में भेज रहा है. 11 अप्रैल को महिला को एक कॉल आया, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को कस्टम्स ऑफिसर बताया और कहा कि उसे कस्टम टैक्स के तौर पर 37,500 रुपये जमा करने होंगे. कॉलर ने यह भी कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो सामान कस्टम विभाग के पास जमा कर दिया जाएगा.
महिला ने अपनी शिकायत में कहा, 'जब मैंने ट्रैकिंग लिंक पर नंबर डालकर चेक किया तो कोरियर दिल्ली एयरपोर्ट कस्टम ऑफिस पर दिखा रहा था. मैंने दिए गए अकाउंट में 37,500 रुपये जमा कर दिए, लेकिन कुछ समय बाद मुझे फिर से एक कॉल आया और 98,700 रुपये जमा करने के लिए कहा गया, जो मैंने कर दिए लेकिन मुझे कोई कोरियर नहीं मिला.'
साइबर पुलिस की टीम ने आरोपी नाइजीरियाई नागरिक को बुधवार को दिल्ली के महरौली इलाके से गिरफ्तार कर लिया.
फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नाइजीरिया के मूसा अली इकेजा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दिल्ली के महरौली में रह रहा था.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






