
'मैं साथ जाना चाहता था, उसने कहा खेत से आए हो आराम करो', अंतिम अरदास पर रो पड़े मूसेवाला के पिता
AajTak
सिद्धू मूसेवाला की याद में आज अंतिम अरदास रखी गई. मूसेवाला की अरदास में उनके पिता बलकौर सिंह काफी इमोशनल नजर आए और उन्होंने नम आंखों से अपने बेटे को याद किया.
फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही हमेशा के लिए इस दुनिया से रुख्सत हो गए हैं. लेकिन अपने चाहनेवालों के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे. सिद्धू मूसेवाला की याद में आज अंतिम अरदास रखी गई. मूसेवाला की अरदास में उनके पिता बलकौर सिंह काफी इमोशनल नजर आए और उन्होंने नम आंखों से अपने बेटे को याद किया.
सिद्धू मूसेवाला को पिता ने किया याद
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपने लाडले बेटे के अंतिम अरदास के बाद कहा- मेरा बेटा एक साधारण सीधा-सादा बच्चा था. मेरे बेटे ने स्कूल जाने के लिए दूसरी क्लास से 12वीं तक रोजाना 24 किलोमीटर साइकिल चलाई, क्योंकि गांव से बस नहीं जाती थी. मेरे पास कोई ज्यादा जमीन भी नहीं थी और मेरे पास पैसा भी नहीं था. लेकिन उसने अपनी मेहनत से सब कुछ हासिल किया.
Sidhu Moose Wala Antim Ardas: सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास में जुटी भारी भीड़, सिंगर को याद कर इमोशनल हुए फैंस
29 मई को मनहूस मानते हैं सिद्धू मूसेवाला के पिता सिंगर के पिता ने आगे कहा- मेरे बेटे ने जेब में कभी पर्स नहीं रखा था, जब भी पैसे की जरूरत होती थी तो मुझसे मांगता था. लेकिन पता नहीं कितनी मनहूस 29 तारीख आई. बता दें कि 29 मई को ही मूसेवाला पर 30 राउंड फायरिंग करके उनकी बेरहमी से हत्या की गई थी. ये दिन सिद्धू मूसेवाला के परिवार और फैंस के लिए हमेशा एक मनहूस और काला दिन रहेगा.
हत्या के दिन बेटे के साथ जाना चाहते थे सिंगर के पिता लेकिन... सिद्धू मूसेवाला पर जिस दिन हमला हुआ था उस दिन सिंगर के पिता भी उनके साथ जाना चाहते थे. इस बारे में जानकारी देते हुए मूसेवाला के पिता ने कहा- मैं भी उसके साथ जाना चाहता था, लेकिन मुझे वो साथ लेकर नहीं गया. उसने मुझसे कहा कि आप खेत से आये हो आराम करो.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









