
'मैं शायद पहला आदमी हूं जिसे अवमानना के लिए इतनी बड़ी सजा मिली', अमेरिका में बोले राहुल गांधी
AajTak
राहुल ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन में कहा, ''अभी मैंने अपना परिचय सुना. इसमें मुझे पूर्व सांसद कहा गया. राहुल ने कहा, जब मैंने 2004 में राजनीति शुरू की थी, तो कभी नहीं सोचा था कि देश में कभी ऐसा देखूंगा, जो अभी हो रहा है.''
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं. राहुल ने गुरुवार को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने अपनी लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर अपनी बात रखी. राहुल ने कहा, मैं शायद भारत में मानहानि के मामले में सबसे ज्यादा सजा पाने वाला व्यक्ति हूं. उन्होंने कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि कभी ऐसा कुछ होगा.
राहुल ने कहा, ''अभी मैंने अपना परिचय सुना. इसमें मुझे पूर्व सांसद कहा गया. राहुल ने कहा, जब मैंने 2004 में राजनीति शुरू की थी, तो कभी नहीं सोचा था कि देश में कभी ऐसा देखूंगा, जो अभी हो रहा है.''
हम लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे- राहुल
राहुल ने लोकसभा सदस्यता रद्द होने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि लेकिन मुझे लगता है कि अब मेरे पास बड़ा अवसर है. शायद उस अवसर से बड़ा जो मुझे संसद में बैठकर मिलता. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि ये ड्रामा 6 महीने पहले शुरू हुआ था. भारत में विपक्ष संघर्ष कर रहा है. संस्थानों पर बीजेपी का कब्जा है. हम इससे लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे हैं. जब हमने देखा कि कोई भी संस्थान हमारी मदद नहीं कर रहा है, तब हम सड़कों पर गए और इसलिए भारत जोड़ी यात्रा हुई.
कश्मीर पर क्या बोले राहुल गांधी? राहुल गांधी ने दावा किया, ''उन्होंने (प्रशासन ने) मुझसे कहा कि देखो अगर तुम कश्मीर जाओगे और 4 दिन पैदल चलोगे तो हो सकता है कि तुम मारे जाओ लेकिन मैंने उनसे कहा कि ऐसा हो जाने दो. मैं देखना चाहता था कि कौन मुझपर ग्रेनेड फेंकेगा.सुरक्षाकर्मी, प्रशासन के लोग मुझे देख रहे थे और मुझे उनका चेहरा देखकर ऐसा लगा कि वे समझ नहीं पाए कि मैं क्या कह रहा हूं? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे व्यक्ति के पास कितना बल है, लेकिन आपको जीवन में दृढ़ रहना होगा.
राहुल को मानहानि के मामले में मिली 2 साल की सजा

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






