
'मैं भोपाल में हूं... मुझे ठोकना भी आता है', हत्या की धमकी देने वालों को प्रज्ञा ठाकुर का जवाब
AajTak
भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जान से मार देने की धमकी मिली है. जिसके जवाब में सांसद ने सोमवार को धमकी देने वाले नंबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि मुझे ठोकना भी आता है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जान से मारने की धमकी है. हाल ही में सांसद को WhatsApp कॉल के जरिए यह धमकी दी गई. कॉल पर शख्स ने खुद को इकबाल कासकर का आदमी बताते हुए साध्वी प्रज्ञा को कहा, ''जल्द ही तुम्हारी हत्या होगी, हमें इसकी सूचना देनी थी तो दे दी.''
मामले में जांच चल रही है, वहीं दूसरी तरफ साध्वी प्रज्ञा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक बार फिर धमकी देने वाले का नंबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. प्रज्ञा ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'हिंदुओं के हत्यारे भगोड़े दाऊद और इकबाल कासकर के छर्रों द्वारा मेरी हत्या की धमकी, अब उनके स्लीपर सेल सक्रिय, 18 को धमकी और 20को हत्या!' उन्होंने धमकी का जवाब देते हुए आगे लिखा कि मुझे ठोकना भी आता है.
हाँ, मैं भोपाल में हूँ। हिंदुओं के हत्यारे भगोड़े दाऊद और इकबाल कासकर के छर्रों द्वारा मेरी हत्या की धमकी-अब उनके स्लीपर सेल सक्रिय 18को धमकी और20को हत्या!अरे धमकी देनेवाले #सुअर_की_औलादो तुम्हारी दम भारत आने की नहींऔर मुझे मारोगे?हाँ मैं भोपाल में ही हूँ और मुझे ठोकना भी आता है। pic.twitter.com/sZ6APjMTwV
बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है कि जब साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली हो. सांसद बनने के बाद से ही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कई बार अनजान नंबरों से धमकी भरे मैसेज और कॉल आ चुके हैं.नूपुर शर्मा के समर्थन में प्रज्ञा ठाकुर हाल ही में प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा के समर्थन में बयान दिया है. साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट किया, ''सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं. जय सनातन, जय हिंदुत्व...'' ट्वीट के बाद साध्वी प्रज्ञा ने नूपुर शर्मा के समर्थन में खुलकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को असलियत बताने पर इतनी तकलीफ क्यों होती है? कमलेश तिवारी का जिक्र करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि जो कहा उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









