
'मैं भारत का जबरा फैन', बोले ट्रंप के कॉमर्स मिनिस्टर, दी भारत-यूएस ट्रेड डील पर बड़ी खुशखबरी
AajTak
लुटनिक ने भारत के प्रति अपने निजी लगाव को भी साझा किया. उन्होंने कहा, 'मैं भारत का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. मेरे अच्छे दोस्तों में निकेश अरोड़ा हैं, जो भारतीय हैं. जब मैं भारत जाता था, तो हम क्रिकेट खेलते थे, घरों में पार्टियां करते थे, एक अलग ही अनुभव होता था.'
वॉशिंगटन डीसी में आयोजित US-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम में अमेरिका के कॉमर्स मिनिस्टर हॉवर्ड लुटनिक ने भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते रिश्तों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता और जनादेश का जिक्र करते हुए कहा, 'ट्रंप अमेरिका के ऐसे इकलौते नेता हैं जिन्हें पूरे देश ने चुना, और भारत में पीएम मोदी की स्थिति भी वैसी ही है. दुनिया में ऐसे नेता बहुत कम हैं जिन्हें पूरे देश का जनादेश मिला हो. यही बात दोनों के रिश्ते को खास और दुर्लभ बनाती है.'
उन्होंने इस मजबूत संबंध को व्यापार समझौते के लिहाज से एक सकारात्मक शुरुआत बताया. लुटनिक ने कहा, 'जब रिश्ता मजबूत हो, तो व्यापार समझौते की राह आसान हो जाती है.'
'पहले कदम बढ़ाने वाले देशों को मिलती है बेहतर डील
हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि व्यापार समझौतों में आमतौर पर वर्षों लगते हैं, लेकिन भारत इस प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा, 'पहले कदम बढ़ाने वाले देशों को हमेशा बेहतर डील मिलती है. भारत इस दिशा में सक्रिय है, और हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही एक ऐसा समझौता हो सकता है जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो.'
'मैं भारत का बहुत बड़ा फैन हूं'
लुटनिक ने भारत के प्रति अपने निजी लगाव को भी साझा किया. उन्होंने कहा, 'मैं भारत का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. मेरे अच्छे दोस्तों में निकेश अरोड़ा हैं, जो भारतीय हैं. जब मैं भारत जाता था, तो हम क्रिकेट खेलते थे, घरों में पार्टियां करते थे, एक अलग ही अनुभव होता था.'

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








