
'मैं भगवान के सामने बैठ गया और...', CJI चंद्रचूड़ ने सुनाई राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर फैसले की कहानी
AajTak
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने पुणे में अपने पैतृक गांव कानहेरसर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कई बार हमारे पास केस होता है लेकिन उसका समाधान नहीं निकल पाता. अयोध्या में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में ठीक ऐसा ही हुआ. यह मामला तीन महीनों तक मेरे पास रहा. मैं भगवान के सामने बैठ गया और उनसे प्रार्थना की कि कुछ ना कुछ हल निकालना होगा.
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का कहना है कि उन्होंने रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद का समाधान निकालने के लिए भगवान से प्रार्थना की थी. उन्होंने कहा कि अगर किसी का विश्वास हो तो भगवान रास्ता निकाल ही लेता है.
उन्होंने पुणे के खेड़ तालुका में अपने पैतृक गांव कानहेरसर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कई बार हमारे पास केस होता है लेकिन उसका समाधान नहीं निकल पाता. अयोध्या में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में ठीक ऐसा ही हुआ. यह मामला तीन महीनों तक मेरे पास रहा. मैं भगवान के सामने बैठ गया और उनसे प्रार्थना की कि कुछ ना कुछ हल निकालना होगा.
सीजेआई ने कहा कि मेरा विश्वास कीजिए, अगर आप आस्था रखते हैं तो भगवान कोई न कोई रास्ता खोज निकाल ही लेता है. उन्होंने कहा कि सभी को समुदायों की रक्षा में अपनी भूमिका निभानी चाहिए, क्योंकि जलवायु परिवर्तन न केवल समृद्ध समाजों को बल्कि सबसे अधिक हाशिए पर रहने वाले लोगों को भी प्रभावित करता है.
बता दें कि नौ नवंबर 2019 में तत्कालीन सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करके एक विवादित मुद्दे का निपटारा किया था. चंद्रचूड़ भी इसी पीठ का हिस्सा थे, जिन्होंने इस मामले पर ऐतिहासिक फैसला दिया था. बता दें कि सीजेआई चंद्रचूड़ ने इस साल जुलाई महीने में अयोध्या के राम मंदिर का दौरा कर प्रार्थना की थी. इसी साल 22 जनवरी को राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








