
'मैं खुद अपने हाथों से बेटे को जहर देती रही...', मासूम उसैद की मां अफसाना का रुला देने वाला दर्द, सिरप की वजह से सिस्टम से उठा विश्वास
AajTak
Chhindwara coldrif syrup tragedy: Coldrif कफ सिरप से 9 मासूम बच्चों की मौत ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. मृतक बच्चों में से एक उसैद के घर में सन्नाटा पसरा है. पिता ने ऑटो बेचकर और कर्ज लेकर इलाज कराया, मगर बेटे को नहीं बचा सके.
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीली Coldrif कफ सिरप से जान गंवाने वाले 9 मासूमों में से एक उसैद (3 साल, 11 महीने) के घर मातम पसरा है. 10 अक्टूबर को उसका जन्मदिन आने वाला था, लेकिन उससे पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मृतक बेटे की मां अफसाना ने आजतक के खास इंटरव्यू में अपने दर्द और सिस्टम की विफलता को बयां किया...
सवाल: आपके बेटे को जो कफ सिरप दी गई, क्या वह डॉक्टर के सुझाव पर थी? उस समय आपके बेटे को क्या हुआ था?
जवाब: जी, हमने डॉक्टर के सुझाव पर ही उसे कफ सिरप दी थी.
सवाल: जब आप अपने बेटे को डॉक्टर के पास ले गईं, तब उसे किस तरह की बीमारी थी?
जवाब: जी, मेरे बेटे को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी, सिर्फ बुखार था. इसलिए मैं उसे डॉक्टर के पास ले गई थी. डॉक्टर ने Coldrif कफ सिरप दी थी. मैंने उसे तीन-चार दिन तक दी. बुखार तो उतर गया, लेकिन उसके हाथ-पैर में सूजन आ गई और पेशाब रुक गया. डॉक्टर ने कहा कि उसकी हालत गंभीर है और उसे छिंदवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा. सरकारी अस्पताल में इलाज समझ नहीं आया, तो हम उसे नागपुर ले गए.
सवाल: नागपुर में आपने किसी बड़े डॉक्टर को दिखाया? उन्होंने क्या कहा?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










