
'मैं कुत्तों को खाना दे रही थी, तभी एक कार आई...' छेड़छाड़ की शिकार हुई महिला की आपबीती
AajTak
गाजियाबाद में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. घटना थाना नंदग्राम इलाके की एक पॉश सोसाइटी के पास की है. महिला का कहना है, "रात करीब बजे मैं सोसाइटी के पास कुत्तों को खाना दे रही थी. तभी एक मारुति ब्रेजा कार वहां आई और उसमें बैठे व्यक्ति ने मुझसे अश्लील बातें कहीं."
यूपी के गाजियाबाद में एक महिला के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
कार में बैठे शख्स ने अश्लील बातें कहीं
गौरतलब है कि घटना थाना नंदग्राम इलाके की पॉश सोसाइटी के पास की है. यहां रहने वाली एक महिला का कहना है, "रात करीब बजे मैं सोसाइटी के पास कुत्तों को खाना दे रही थी. तभी एक मारुति ब्रेजा कार वहां आई और उसमें बैठे व्यक्ति ने मुझसे अश्लील बातें कहीं."
जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की
महिला ने आगे बताया, "अश्लील बातें करने के साथ ही उसने जबरन मुझे गाड़ी में बैठाने की कोशिश की. इस पर मैंने अपने पति को आवाज दी तो उसने मुझ पर गाड़ी चढ़ानी चाही. मैं तो किसी तरह बच गई लेकिन वो कुत्ते पर कार चढ़ाकर भाग गया."
शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








