
'मैंने ही कहा था, मैं अपनाऊंगा...' सचिन ने बच्चों को लेकर सीमा हैदर से किए थे कौन से वादे?
AajTak
सचिन ने सीमा से उसके बच्चों को लेकर भी वादे किए थे. सीमा जब पाकिस्तान से भागकर नेपाल आई, तो वहीं दोनों ने शादी की. अभी सीमा ग्रेटर नोएडा में सचिन के साथ उसके घर पर रह रही है.
सीमा और सचिन की पबजी वाली प्रेम कहानी को लेकर भारत और पाकिस्तान में खूब चर्चा हो रही है. इन दोनों को ऑनलाइन गेम खेलते वक्त प्यार हो गया था. दोनों ने पहले मोबाइल पर बात करना शुरू किया. बाद में वीडियो कॉल भी करने लगे. सीमा पाकिस्तान से भागकर भारत आ गई. साथ में अपने चार बच्चों को भी लेकर आई है. उसका पहला पति गुलाम हैदर सऊदी अरब में है. उसने वीडियो जारी कर अपने बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की अपील की है.
इन सबके बीच सचिन का कहना है कि उसी ने सीमा से बच्चों को साथ लेकर आने को कहा था. उसने बच्चों को लेकर सीमा से वादे भी किए. सचिन का कहना है कि उसने सीमा से कहा था कि वो बच्चों को अपनाएगा और उन्हें भारत लेकर आए. सचिन का कहना है, 'मैंने ही कहा था कि तू बच्चों को ले आ. बिन मां के बच्चे ऐसे ही रहेंगे. हम अपना जीवन यहीं पर काटेंगे. बच्चों को ले आ, मैं अपनाऊंगा. मैंने खुद भी कहा था. मैंने इससे आज तक ये नहीं कहा कि बच्चों को रहने दे, तू ऐसा मत कर. कभी नहीं कहा.'
तू बच्चों को लेकर दोबारा आना- सचिन
सचिन ने कहा, 'मैंने खुद कहा था कि बच्चों को तू लेकर आ. यही बहाने से, यही कहकर हम नेपाल में पहले जुदा हुए थे. मैंने कहा था कि तेरा वहां कोई नहीं है. बच्चे बिना मां के कैसे रहेंगे. बाप भी नहीं है. तू भी नहीं रहेगी, तो छोटे छोटे बच्चे हैं, कैसे रहेंगे वहां. तू बच्चों को लेकर दोबारा आना. जब रहेंगे हम.'
बता दें, सीमा शारजाह के रास्ते पहले काठमांडू पहुंची और फिर यहां से भारत आ गई. पहले उसे भारत में गैर कानूनी तरीके से प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उसके पास से तीन आधार कार्ड और पांच मोबाइल फोन मिले थे. बाद में जमानत दे दी गई. सीमा ने कहा कि उसने पाकिस्तान में स्थित अपना घर बेच दिया. सारा सामान किराए के मकान में शिफ्ट किया. इसके बाद वो पैसे लेकर भारत आ गई. ये पैसा ट्रैवल पर खर्च किया. दूसरी तरफ उसके ससुर का कहना है कि वो 7 लाख रुपये और 7 तोला सोना लेकर भागी है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











