
मेहर अफरोज, सोहना सबा और अब ऑपरेशन डेविल हंट... बांग्लादेश में 'असहमति की आवाज' यानी की जेल की कोठरी!
AajTak
बांग्लादेश में 'असहमति की आवाज' बनकर उभर रहे नेताओं, कलाकारों को पुलिस कुचलने में लगी है. दो अभिनेत्रियों की गिरफ्तारी के बाद अब यूनुस प्रशासन ने राजनीतिक गिरफ्तारियां शुरू की है और ऑपरेशन डेविल हंट लॉन्च किया है. शेख हसीना की पार्टी के नेता इस नए 'पॉलिटिकल डिजाइन' के निशाने पर हैं.
बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार अपने देश की दो सबसे चर्चित अभिनत्रियों मेहर अफरोज शॉन और सोहना सबा की आलोचना से तिलमिलाकर रह गई. ये सरकार बांग्लादेश की दो कामयाब और जागृत कलाकारों की फेसबुक टिप्पणियां भी बर्दाश्त नहीं कर सकी. सरकार ने बांग्लादेश की खुफिया पुलिस को ताकीद किया और मोहम्मद यूनुस की पुलिस असहमति की इन दो युवा आवाजों को कुचलने पर तुल गई.
'असहमति की आवाज' की आवाज को कुचलने के लिए मोहम्मद यूनुस सरकार ने अब ऑपरेशन डेविल हंट (Operation Devil hunt) लॉन्च किया है. इसके राजनीतिक विरोधियों को चुन चुनकर निशाना बनाया जा रहा है. इसके तहत 1500 लोगों को पूरे बांग्लादेश से हिरासत में लिया गया है. इनसे पश्चिम बंगाल की पुलिस और डिटेक्टिव ब्रांच पूछताछ कर रही है.
हिरासत में लिए गए लोगों की लिस्ट बताती है कि इनमें आवामी लीग के कई नेता हैं.
बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रि) जहांगीर आलम चौधरी ने 'असहमति की आवाज' को देश की सुरक्षा से जोड़ दिया है उन्होंने कहा, "डेविल का अर्थ क्या होता है? इसका अर्थ शैतानी ताकतों से है, जो लोग देश का अस्थिर कर रहे हैं, कानून तोड़ रहे हैं, आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं, ये ऑपरेशन उन्हीं को टारगेट करेगा."
यूनुस प्रशासन ने ऐसा ही आरोप बांग्लादेश की दो अभिनेत्रियों मेहर अफरोज और सोहना सबा पर लगाया था. और उन्हें उनके घर से अचानक उठा लिया था.
अभिनेत्री पर लगा देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.






