
मेवात के नूंह में गौ-तस्करों पर ड्रोन से नजर रख रही हरियाणा पुलिस, 5 गांवों पर खास नजर
AajTak
मेवात में गौ-तस्करी पर रोक लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है. मंगलवार को नूंह पुलिस ने गौ तस्करी और गोहत्या में शामिल अपराधियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू कर दी. इसके लिए तीन स्पेशल टास्क फोर्स का गठन भी किया जाएगा.
हरियाणा पुलिस मेवात जिले के खास इलाकों में गौ-तस्करों पर ड्रोन के जरिए नजर रख रही है. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को नूंह जिले के उन पांच गांवों का सर्वेक्षण करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया, जहां गौ तस्करी और हत्या में शामिल अपराधियों के संदिग्ध ठिकाने हैं. इस दौरान पुलिस की एक टीम ने संदिग्धों के कुछ घरों में छापेमारी भी की, लेकिन वे फरार हो गए.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नूंह पुलिस ने अब जिले के गांवों में गौ तस्करी और गोहत्या में शामिल अपराधियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू कर दी है. इसके अलावा तीन स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है. पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि नूंह में गौ तस्करी और गोहत्या में शामिल अपराधियों की सूची हर थाने और नूंह पुलिस की अपराध इकाई को भेजी गई है.
DSP की अगुवाई में ड्रोन कैमरे से सर्वे
मंगलवार को फिरोजपुर झिरका के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) सतीश वत्स के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने ड्रोन कैमरे से पांच गांवों का सर्वे किया. टीम ने इन पांच गांवों में संदिग्धों के घरों पर भी छापेमारी की. अधिकारी ने कहा कि उनके घरों में कोई संदिग्ध नहीं मिला क्योंकि उनके बीच डर का माहौल पैदा हो गया और वे भाग गए. नूंह के एसपी वरुण सिंगला ने कहा, "नूंह पुलिस ने ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू कर दी है. स्थानीय लोग भी हमारी काफी मदद कर रहे हैं."
नूंह जिले में गौ-तस्करी की कई घटनाएं
हरियाणा के नूंह इलाके में गौ तस्करी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसके बाद इलाके में तनाव हो जाता है. इससे बचने के लिए नूंह पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके. बीते फरवरी महीने में भिवानी जिले में गौ तस्करी के आरोप में दो युवकों को जिंदा जला देने की घटना सामने आई थी. इस वारदात को अंजाम देने का आरोप बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं पर लगाया गया था.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









