
मेलबर्न से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी, मेडिकल इमरजेंसी के कारण लिया फैसला
AajTak
मेलबर्न से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी का मामला सामने आया है. एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में सवार एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके कारण उसे वापस मेलबर्न में उतारने का फैसला लेना पड़ा.
दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट की वापस मेलबर्न में लैंडिंग करवानी पड़ी है. बोइंग ड्रीमलाइनर से संचालित उड़ान AI309 में सवार एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई थी. फ्लाइट में उसका परिवार भी बैठा था. एयर इंडिया ने फ्लाइट की वापसी का निर्णय लिया. मेलबर्न में बीमार यात्री और उसके परिवार को उतारने के बाद फ्लाइट से फिर से उड़ान भरी. ये फ्लाइट शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी.
एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि मामला रविवार सुबह का है. फ्लाइट को उड़ान भरने के एक घंटे से ज्यादा समय बाद वापस मेलबर्न लौटना पड़ा. मेडिकल इमरजेंसी के कारण फैसला लिया गया. बाद में विमान ने फिर उड़ान भरी और शाम को करीब 9:30 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा.
टेकऑफ के घंटेभर बाद वापस मेलबर्न लौटा विमान
अधिकारी का कहना था कि एक यात्री अस्वस्थ महसूस कर रहा था. फ्लाइट में मौजूद एक डॉक्टर ने चेक किया और सुझाव दिया कि यात्री को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है. चूंकि यह एक मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति थी, इसलिए उड़ान भरने के एक घंटे बाद ही फ्लाइट को वापस मेलबर्न लौटना पड़ा.
पेरिस जाने वाला विमान भी लौट आया था दिल्ली
दो दिन पहले पेरिस जा रहा एयर इंडिया का एक विमान टायर फटने की आशंका के चलते दिल्ली लौट आया था. ये विमान शुक्रवार दोपहर को उड़ान भरने के तुरंत बाद लौटा था. चूंकि, टेकऑफ के बाद रनवे पर टायर का संदिग्ध मलबा देखा गया था. एयरलाइन ने बताया था कि 28 जुलाई 2023 को दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट एआई143 उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस लौट आई. दिल्ली एटीसी ने क्रू को टेकऑफ के बाद रनवे पर संदिग्ध टायर का मलबा देखे जाने की सूचना दी थी.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








