
मेरे साथ डेट पर जाना है तो मेरी दोस्त को... डेटिंग को लेकर लड़की ने रखी अनोखी शर्त!
AajTak
अपने पतियों से अलग हो चुकी दो सहेलियों ने आगे किसी भी लड़के के साथ डेटिंग के लिए अनोखी शर्त रखी है. इन दोनों का कहना है कि जो भी शख्स उन्हें डेट पर ले जाना चाहेगा उसे पैकेज डील लेनी होगी.
साल 2021 में अपने पति से अलग हो चुकी 31 साल की Marissa Baker नए लाइफ पार्टनर की तलाश में हैं. वहीं 28 साल की Patty Kulak के साथ भी यही स्थिति है. अपने- अपने हस्बैंड से अलग होने के बाद से इन दोनों की दोस्ती हुई. ये दोस्ती देखते- देखते इतनी गहरी हो गई कि ये दोनों एक साथ एक ही घर में रहने लगीं. दुख के समय में मिलने के चलते ये दोनों एक दूसरे के इतनी करीब हैं कि कई बार लोग इन्हें कपल समझ लेते हैं. लेकिन पतियों से अलग होने के बाद दोनों को एक बार फिर नए पार्टनर की तलाश है.
'ब्वायफ्रेंड तो किसी एक का ही होगा लेकिन...'
अब इन दोनों लड़कियों का कहना है कि इन दोनों को जो भी डेट करेगा उसे इस दोस्ती को स्वीकार करना होगा और वह एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगी. पैटी ने बताया कि हमारे बीच दोस्ती से ज्यादा पार्टनरशिप है. लड़कियों ने शर्त रखी कि हमें डेट पर ले जाने वाला शख्स ब्वायफ्रेंड तो किसी एक का ही होगा लेकिन उसे हमें अलग करने का कोई अधिकार नहीं होगा.
दुख की घड़ी में हुई मुलाकात
ये दोनों लड़कियां साल 2021 की जनवरी में मिली थी जब मैरिसा का जन्मदिन था और कुछ सप्ताह पहले ही पैटी का तलाक हुआ था. तब मैरिसा ने उसे मानसिक तौर पर बहुत सपोर्ट किया था और उसी साल मैरिसा का भी तलाक हो गया था. इसके बाद से ये दोनों सहेलियां साथ रहने लगीं.
डेट करने वाले को मिलेगी पैकेज डील

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











