
'मेरे बॉयफ्रेंड के साथ क्यों...' लव ट्रायंगल में प्रेमी के लिए भिड़ीं दो प्रेमिकाएं, एक ने दूसरी की कर दी हत्या
AajTak
महाराष्ट्र के अमरावती (Amravati) में लव ट्रायंगल में एक लड़की की हत्या कर दी गई. दरअसल, दो लड़कियों का एक ही बॉयफ्रेंड था. इसी को लेकर दोनों आपस में भिड़ गईं और एक लड़की ने दूसरी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. यह घटना अमरावती में पिछले 36 घंटों में चौथी हत्या है.
महाराष्ट्र के अमरावती में लव ट्रायंगल (Love Triangle) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक लड़के का दो लड़कियों से अफेयर चल रहा था. यह बात जब सामने आई तो दोनों प्रेमिकाओं में विवाद हो गया. यह मामला इतना बढ़ा कि सीमा नाम की लड़की ने शुभांगी नाम की लड़की के गले और हाथ में छुरी से हमला कर हत्या कर दी. अमरावती में 36 घंटे में यह चौथी हत्या की वारदात है, जिसको लेकर हड़कंप मच गया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना अमरावती के राजा पेठ पुलिस थाने के नए बायपास के नजदीक हुई. पुलिस के अनुसार, मृतक लड़की 26 वर्षीय शुभांगी वर्धा जिले के आर्वी की रहने वाली थी. वह दो दिन पहले अमरावती में अपनी सहेली के बर्थडे पर आई थी. यहां उसका प्रेमी सूरज देशमुख और सूरज की दूसरी प्रेमिका सीमा भी मौजूद थी.
जब शुभांगी को इस बारे में पता चला तो उसने सीमा से अपने प्रेमी सूरज से दूर रहने की हिदायत दी और कहा कि मेरे बॉयफ्रेंड के साथ क्यों रहती हो. इसको लेकर दोनों में विवाद होने लगा. इस विवाद में सुलह करने के लिए सूरज ने दोनों को अमरावती के नए बायपास के नजदीक बुलाया.
वहां पर सूरज और शुभांगी के अलावा शुभांगी की सहेली भी मौके पर पहुंची. वहीं सीमा पहले से मौजूद थी. दोनों के बीच सुलहनामा की बात चलती रही, लेकिन नाराज सीमा ने शुभांगी के गले पर सब्जी काटने वाली छुरी से हमला कर दिया.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: लव ट्रायंगल में बड़ी बहन ने कुल्हाड़ी से काटकर छोटी को उतारा मौत के घाट
छुरी के हमले से शुभांगी लहूलुहान हो गई. इसके बाद उसकी सहेली और सूरज ने उसे अमरावती के इर्विन अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह सुनकर प्रेमी सूरज देशमुख वहां से रफूचक्कर हो गया. शुभांगी पर हमला करने वाली सीमा भी मौके से फरार हो गई.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








