
'मेरे पिताजी अच्छे, लेकिन कान के कच्चे...', पुत्र के वीडियो ने करवाई किरकिरी, विधायक बोले- उसकी आदतें बिगड़ गई हैं
AajTak
Pritam Lodhi शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं. उनके छोटे बेटे दिनेश लोधी एक बार फिर अटपटा बयान देकर अपने पिता के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं. विधायक पुत्र का वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है.
मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी अपने पुत्र की वजह से फिर सुर्खियों में हैं. बेटे ने अटपटा बयान देकर विधायक पिता की किरकिरी करवा दी है. हालांकि प्रीतम अपने पुत्र से कोई वास्ता न रखने का ऐलान कर चुके हैं.
ग्वालियर जिले के जलालपुरा निवासी प्रीतम लोधी शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं. उनके छोटे बेटे दिनेश लोधी एक बार फिर अटपटा बयान देकर अपने पिता के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं. विधायक पुत्र का वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है. देखें Video:-
इस वीडियो में दिनेश लोधी कहते हुए नजर आ रहा है, एक माह में सब समस्याएं दूर कर दूंगा. कल जो कांग्रेस में थे, वे आज भाजपा में आकर खूब धन कमा रहे हैं. ये लोग 10-10 लाख रुपए में बीजेपी की सदस्यता ले रहे हैं. हरिभान और इंदल नाम के लोग पैसे लेकर सदस्यता दिला रहे हैं. मेरे पिताजी वैसे तो बहुत अच्छे हैं, लेकिन कान के कच्चे हैं. इस सिलसिले दिनेश लोधी के पिता और पिछोर विधानसभा से भाजपा के विधायक प्रीतम लोधी का कहना है, ''आप सब जानते हैं कि उस (बेटे दिनेश लोधी) की आदतें बिगड़ गई हैं, वरना कोई अपने पिता के बारे में ऐसा कहेगा क्या?''
यह भी पढ़ें: MP: बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने की स्कॉर्पियो से पड़ोसियों को कुचलने की कोशिश, चपेट में आई एक्टिवा
बता दें कि इससे पहले विधायक पुत्र दिनेश लोधी ने बीते दिसंबर के आखिर में अपने पड़ोसियों को ही स्कॉर्पियो से कुचलना की कोशिश की. गनीमत रही कि पड़ोसी स्कॉर्पियो की चपेट में आने से से बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके घर के बाहर खड़ी हुई एक्टिवा गाड़ी स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई. शिकायत मिलने पर पुरानी छावनी थाना पुलिस ने विधायक के बेटे को गिरफ्तार भी कर लिया था. फिलहाल वह जमानत पर बाहर है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






