
'मेरे पापा सही सलामत घर आ जाएं...' कहते हुए रो पड़ी टनल में फंसे मजदूर की बेटी, परिजन कर रहे पूजा-पाठ
AajTak
तेलंगाना में निर्माणाधीन सुरंग के धंसने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें आठ मजदूर फंस गए. इनमें झारखंड के गुमला के चार मजदूर भी शामिल हैं. जैसे ही इस घटना की सूचना गुमला पहुंची, पीड़ित परिजन बेहाल हो गए. परिजन अपनों की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं. मासूम बच्चे पिता की सुरक्षित वापसी की गुहार लगा रहे हैं. गांव में दुआएं की जा रही हैं.
तेलंगाना के नगरकुरनूल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब निर्माणाधीन एसएलबीसी (श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल) सुरंग का एक हिस्सा ढह गया. इस दुर्घटना में आठ मजदूर सुरंग में फंस गए. इनमें झारखंड के गुमला जिले के चार मजदूर भी शामिल हैं. फंसे मजदूरों में संतोष साहू, अनुज साहू, जगता खेस और संदीप साहू के नाम सामने आए हैं. इस हादसे की वजह टनल में पानी का रिसाव बताया जा रहा है.
जैसे ही गुमला के करौंदी पंचायत के तिर्रा गांव में मजदूरों के फंसे होने की खबर पहुंची, परिजन बेहाल हो गए. संतोष साहू की पत्नी संतोषी देवी, अपनी बेटियों रीमा, राधिका और बेटे ऋषभ साहू के साथ बेसुध हैं. लोग परेशान हैं और अपनों की सलामती की दुआएं कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: जहां धंसी टनल, वहां पहुंच गई NDRF की टीम, राहुल गांधी ने भी CM रेड्डी से की बात... जानिए रेस्क्यू में अब तक के बड़े अपडेट
संतोष साहू की बेटी राधिका और रीमा ने कहा कि हम गरीब परिवार से हैं, इसलिए पापा तेलंगाना काम करने गए थे. शाम को फोन आया तो हमें बहुत डर लगने लगा. हम सरकार से हाथ जोड़कर अपील कर रहे हैं कि मेरे पापा को सही-सलामत घर वापस लाने की कृपा करें.
परिजनों ने पूजा-अर्चना की, सरकार से लगाई गुहार
संतोष साहू की पत्नी संतोषी देवी ने पति की सकुशल वापसी के लिए झारखंड के खूंटी जिले के सोनमेर मंदिर में पूजा-अर्चना की. पूरे गांव में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर दुआओं का दौर जारी है. संतोष साहू की चाची प्रेम देवी ने कहा कि हमारे लोग दो वक्त की रोटी के लिए घर से दूर गए थे और अब उनकी जिंदगी खतरे में है. हमें बस यही चाहिए कि वो सुरक्षित घर लौट आएं.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










