
'मेरे दोस्त के साथ रिलेशनशिप में रहने दो...' लड़की के भाई से करने गया बात, नाले में मिला शव
AajTak
दिल्ली में एक किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतक आरोपी को ये समझाने की कोशिश कर रहा था कि वह अपनी बहन को उसके दोस्त के साथ रिलेशनशिप में रहने दे. इसी से भड़ककर आरोपी ने उसकी जान ले ली.
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार मृतक आरोपी को ये समझाने की कोशिश कर रहा था कि वह अपनी बहन को उसके दोस्त के साथ रिलेशनशिप में रहने दे. डीसीपी (दक्षिणपूर्व) रवि सिंह ने बताया कि पहले दो आपराधिक मामलों में शामिल रहे 18 साल का मोहम्मद साद को गले पर गहरे घाव के साथ मृत पाया गया. पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी है.
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुख्य हमलावर और बैटरी मरम्मत करने वाले अल्तमश (18), रिक्शा चालक और कोट मोहल्ला के हिस्ट्रीशीटर फैजान (22), दिलशाद (18) और अबरार (18) के रूप में हुई है. इन सभी को हिरासत में ले लिया गया है. उन्होंने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत 17 साल के एक लड़के को भी गिरफ्तार किया गया है.
डीसीपी ने बताया,'घटना 12 मई को रात करीब 8.30 बजे हुई, जब पुलिस को पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि निजामुद्दीन पश्चिम में एक नाले के पास एक शव देखा गया है. मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने शव को गले पर गहरे घाव के साथ पाया, जो जानबूझकर हत्या का संकेत देता है.'
अल्तमश की पहचान मुख्य हमलावर के रूप में की गई है, जिसने पीड़ित का गला काटने के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि हत्या साद के दोस्त अजीम और अल्तमश की बहन ज़ारा के बीच प्रेम संबंधों के कारण हुई थी.
सिंह ने बताया कि साद द्वारा बार-बार उसे मनाने की कोशिश के बावजूद अल्तमश ने कथित तौर पर इस रिश्ते का विरोध किया. अधिकारी ने बताया, 'साद ने अजीम की ओर से मध्यस्थता करने की कोशिश की, जिसे अल्तमश ने अनुचित हस्तक्षेप के रूप में देखा. इससे क्रोधित होकर अल्तमश ने अपने साथियों के साथ मिलकर साद को खत्म करने की साजिश रची.'

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









