
'मेरे कहने पर सांसदों के बेटों का कटा टिकट, नहीं चलेगी वंशवाद की राजनीति', संसदीय दल की बैठक में PM मोदी का कड़ा संदेश
AajTak
BJP Parliamentary party meeting: बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में PM मोदी ने कहा कि अगर किसी की उम्मीदवारी खारिज हुई तो यह मेरी जिम्मेदारी है.
बीजेपी की संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. पीएम मोदी ने कहा है कि परिवारवादी पार्टियां देश को खोखला कर रही हैं. लोग बीजेपी के विचारों पर इसलिए मुहर लगाते हैं, क्योंकि हम वंशवाद की राजनीति के खिलाफ लड़ते हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे के लिए लखनऊ से टिकट की मांग कर रही थीं लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया था.
सांसदों और बीजेपी नेताओं को कड़ा संदेश देते हुए पीएम मोदी ने कहा, पार्टी में पारिवारिक राजनीति की इजाजत नहीं दी जाएगी. अन्य पार्टियों में वंशवाद की राजनीति के खिलाफ़ लड़ा जाएगा. इसके लिए पहले अपनी पार्टी में वंशवाद से लड़ना जरूरी है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर किसी नेता, सांसद या उसके परिवार में किसी की उम्मीदवारी खारिज हुई है तो यह उनकी जिम्मेदारी है.
बता दें कि दिल्ली के अंबेडकर भवन (Ambedkar Bhavan) में बीजेपी संसदीय दल (BJP Parliamentary Party meeting) की बैठक जारी है. 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद हो रही इस बैठक में उत्तराखंड और मणिपुर के सीएम के नामों पर चर्चा होगी.
हार की समीक्षा करेंगे सांसद
बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन सीटों पर बीजेपी को हार मिली है, उसकी वजह क्या इसका पता लगाने की जिम्मेदारी सांसदों को दी गई है. उन्होंने कहा कि सांसद हार के कारणों का पता करने के बाद रिपोर्ट बनाएंगे और फिर उस पर काम किया जाएगा.
बैठक में हुआ पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










