
'मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी' ताबूत पर लिखवाया... दहला देगी हुबली के 'अतुल सुभाष' की कहानी
AajTak
हुबली में एक कॉफिन तैयार किया गया. कॉफिन यानि ताबूत. आखिरी रस्म के तहत कॉफिन के अंदर फूल डाले गए. और थोड़ी देर बाद उसी कॉफिन में 40 साल के पीटर को आखिरी विदाई दी गई. इससे पहले पीटर की लाश एक शीशे के बॉक्स में बंद थी.
Peter Suicide Case: ठीक 51 दिन पहले बेंगलुरु में रहने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष ने खुदकुशी कर ली थी. सुसाइड से पहले अतुल ने एक वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए अपनी बीवी और उसके घरवालों को जिम्मेदार ठहराया था. साथ ही उसने अपना एक आखिरी ख्वाहिश भी जाहिर की थी. अब अतुल की मौत के 51 दिनों बाद कर्नाटक के ही हुबली शहर में पीटर नाम के एक नौजवान ने खुदकुशी कर ली. पीटर ने भी अपनी मौत के लिए अपनी पत्नि को जिम्मेदार ठहराया है. और साथ ही अपने ताबूत पर एक लाइन भी लिखवाई. ये एक पीड़ित पति की ये कहानी आपको सकते में डाल देगी.
हुबली का 'अतुल सुभाष' हुबली में एक कॉफिन तैयार किया गया. कॉफिन यानि ताबूत. आखिरी रस्म के तहत कॉफिन के अंदर फूल डाले गए. और थोड़ी देर बाद उसी कॉफिन में 40 साल के पीटर को आखिरी विदाई दी गई. इससे पहले पीटर की लाश एक शीशे के बॉक्स में बंद थी. लेकिन ताबूत तैयार हो जाने के बाद पीटर की लाश को उस ताबूत में डाल दिया गया. ताबूत अब पूरी तरह से तैयार था.
ताबूत पर लिखी मौत की वजह पीटर उस ताबूत में हमेशा हमेशा के लिए बंद हो चुका था. अब उसी ताबूत के साथ उसे कब्रिस्तान ले जाया गया. मगर ताबूत को गौर से देखने पर पता चला कि उसके ऊपर कन्नड़ में कुछ लिखा है. बीच में 'रेस्ट इन पीस' लिखा था. लेकिन इस ताबूत के निचले हिस्से में जो लिखा है, वो शायद इससे पहले दुनिया के किसी भी ताबूत या कॉफिन में नहीं लिखा गया.
अंग्रेजी में लिखी थी लाइन असल में ताबूत के ऊपर जो कन्नड़ में लिखा है. वहीं लाइन नीचे अंग्रेजी में लिखी है. अब इसे पूरा पढ़िए- MY DEATH IS BECAUSE OF MY WIFE'S TORTURE यानि मेरी बीवी के जुल्म की वजह से मेरी मौत हुई है.
अजीब आखिरी ख्वाहिश दरअसल, ये पीटर की ही आखिरी ख्वाहिश थी कि उसकी मौत के बाद जब उसे ताबूत में बंद किया जाए तो उस ताबूत के ऊपर यही लाइन लिखी जाए. ताबूत के साथ एक क्रॉस भी रखा था. उस क्रॉस पर भी यही लिखा था. क्रॉस के ऊपर RIP और नीचे पीटर का पूरा नाम और साथ ही पैदा होने और मरने की तारीख लिखी थी और नीचे वही लाइन- MY DEATH IS BECAUSE OF MY WIFE'S TORTURE.
ख्वाहिश के हिसाब से दफनाया सारी तैयारी पूरी होने के बाद अब पीटर के ताबूत को इलाके के कब्रिस्तान में ले जाया गया. इसके बाद कब्र में, इसी ताबूत के साथ उसे दफना दिया गया. यानि पीटर उस ताबूत के साथ दुनिया से विदा लेता है, जिसके ऊपर उसकी आखिरी ख्वाहिश के हिसाब से ये लाइन लिखी गई थी- MY DEATH IS BECAUSE OF MY WIFE'S TORTURE.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









