
'मेरी जान को खतरा, चंडीगढ़ पुलिस सुरक्षा नहीं दे रही', बेअंत सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह बलविंदर बिट्टू का आरोप
AajTak
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह बलविंदर सिंह बिट्टू ने चंडीगढ़ पुलिस पर सुरक्षा न देने का आरोप लगाया है. बिट्टू ने कहा, 'अगर कोई घटना होती है या कोई अटैक हो तो उसके लिए चंडीगढ़ शासन जिम्मेदार होगा.' बलविंदर बिट्टू के अनुसार, वह खालिस्तानी आतंकियों की हिटलिस्ट में हैं और उन्हें पाकिस्तान से भी धमकियां मिल रही हैं, लेकिन 15 दिनों से चंडीगढ़ में सुरक्षा के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










